Sunday, June 8, 2025

Girls Trafficking: इन चारों ने लड़कियों को ही बेच दिया, तस्कर गिरोह की पुलिस ने बनाई रेल…

Girls Trafficking: संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों की तस्करी(Girls Trafficking) करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। और दंपति समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस दंपति के कब्जे से 14 साल की एक नाबालिग लड़की को भी मुक्त कराया। जिसे आरोपी 20 हजार में 40 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को बेच रहे थे। ये सभी आरोपी संभल और बदायूं के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें-Triple Talaq Case: वीडियो कॉल पर आइब्रो बनी देख पति ने सऊदी अरब से दिया तीन तलाक…

Girls Trafficking: उम्र देखकर तय किया जाता था सौदा

संभल पुलिस ने बुधवार को दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से नाबालिगों को फंसाकर अधेड़ उम्र के लोगों को बेच देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बदायूं के दंपति दूसरे राज्यों की नाबालिगों को झांसे में लेकर फंसाते थे। संभल, बदायूं व आसपास के जिलों के साथ ही पश्चिमी यूपी के जिलों में में ऐसे लोगों को तलाश करते थे, जिनकी शादी नहीं हुई होती थी। यह गिरोह जिले में बीते कई वर्षों से सक्रिय था। बदायूं जिले में जरीफनगर क्षेत्र के गांव बस्तोई निवासी कप्तान व उसकी विनीता दिल्ली में रहकर नाबालिगों को फंसा लेते थे।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...