Sunday, March 22, 2026

सोने का भाव आज का 26 अक्टूबर 2025: सोना-चांदी के ताजा रेट, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold And Silver Price Today In India (सोने का भाव आज का) 26 October 2025 : भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने के बाद अब दोनों की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने के दाम घटकर 1,21,518 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 1,47,033 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोने की कीमतें गिरकर 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। चांदी की कीमतें भी गिरकर 1,52,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना टूटकर 4,087.55 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी टूटकर 48.12 डॉलर प्रति औंस रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के वायदा भाव में गिरावट हुई, यह घटकर 1,22,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। यह घटकर 1,45,829 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अब IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव जानिए।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 121518 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 121031 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 111310 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 91139 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 71088 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999 : 147033 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोने का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि दिवाली उत्सव के बीच चार दिनों तक कारोबार बंद रहने के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में कारोबारी गतिविधियां शुक्रवार को फिर से शुरू हो गईं। सर्राफा संघ के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझान के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतें गिरकर 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले (24 कैरेट) सोने की कीमत 18 अक्टूबर को 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला (23 कैरेट) सोना टूटकर 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया। शनिवार को यह 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पिछले दिन क्या रहे चांदी के भाव

स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतें भी गिरकर 1,52,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गईं। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने को मजबूती का रुख बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा क्योंकि बाजार तेजी के रुख के बाद तकनीकी सुधार के दौर में आ गया। सप्ताह की शुरुआत में तेज बिकवाली के बाद व्यापारी सतर्क रहे और ताजा लिवाली से बचते नजर आये।

गांधी ने कहा कि भारत में कई बाजार त्योहारी छुट्टियों के मौसम में बंद हैं, और दिवाली त्योहार खत्म होने के बाद, दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सोने के उपभोक्ता भारत में मांग में गिरावट आने की उम्मीद है। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति को लेकर आशावाद के बीच कारोबारियों ने हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली की जिससे शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।



चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights