Sunday, March 22, 2026

Gold and silver Prices: आखिर क्यों इतनी तेजी से गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम? एक्सपर्ट ने बताई 3 बड़ी वजह

Gold and silver prices fall in india: देशभर में सोने-चांदी के दामों में अचानक गिरावट देखने को मिल रही है। जहां कुछ हफ्ते पहले तक अंदेशा जताया जा रहा था कि सोना ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2 लाख प्रति किलो का आंकड़ा पार कर जाएगी, वहीं अब दोनों ही धातुओं के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने में जहां उल्लेखनीय कमी आई है, वहीं चांदी के भाव में करीब ₹40,000 तक की गिरावट देखी गई है। (Gold and silver Prices)

दमोह और इंदौर सराफा बाजार में हलचल (Gold and silver Prices)

हाल ही में जो सोना ₹1.32 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, वह अब घट-बढ़ के साथ ₹1.20 लाख के आसपास बिक रहा है। आखिर इस तेजी से गिरावट की वजह क्या है? इसे समझने के लिए लोकल 18 ने इंदौर सराफा बाजार के प्रमुख व्यापारी अजय लाहोटिया से बातचीत की। उन्होंने इसके पीछे तीन प्रमुख कारण बताए:


1. बड़े सिंडिकेट की मुनाफा वसूली

लाहोटिया के अनुसार, सबसे बड़ी वजह बड़े व्यापारिक सिंडिकेट द्वारा मुनाफा वसूली है। जब दाम तेजी से बढ़ रहे थे, तब बड़े व्यापारियों ने सोना-चांदी का भारी स्टॉक इकट्ठा कर बाजार में कृत्रिम शॉर्टेज पैदा कर दी थी। इससे भाव आसमान छू गए। लेकिन अब जब उन्होंने स्टॉक बेचना शुरू किया है, तो बाजार में आपूर्ति बढ़ने से दाम नीचे आ गए हैं।
हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि सोने के ₹1 लाख से नीचे जाने की संभावना फिलहाल कम है। (Gold and silver Prices)


2. डॉलर और सेंट में तेजी का असर

सोना और चांदी के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार से तय होते हैं। सोने का मूल्य डॉलर और चांदी का मूल्य सेंट में निर्धारित होता है। बीते दिनों डॉलर में मजबूती आने से सोने और चांदी दोनों में तेज उछाल आया था। लेकिन अब वैश्विक बाजार में यह स्थिति स्थिर हो गई है, जिसके चलते भारतीय बाजार में भी इन धातुओं के दामों में नरमी देखने को मिल रही है। (Gold and silver Prices)


3. सीज़नल डिमांड में कमी

दिवाली और शादियों के शुभ अवसरों पर सोने-चांदी की भारी खरीदारी हो चुकी है। त्योहारों के बाद डिमांड में स्वाभाविक रूप से कुछ कमी आई है। यही कारण है कि घरेलू बाजार में भावों में हल्की गिरावट दर्ज हो रही है।


निवेशकों के लिए क्या है सही कदम?

अजय लाहोटिया का कहना है कि सामान्य निवेशकों के लिए हर समय सोना-चांदी में निवेश का सही समय होता है। उनका मानना है कि खासकर चांदी में रोजाना 3-4% तक का रिटर्न देखने को मिलता है, जो अन्य निवेश विकल्पों में मुश्किल है। वर्तमान में बाजार स्थिर है और बड़ी मंदी की आशंका नहीं दिख रही, इसलिए यह समय सोना खरीदने के इच्छुक निवेशकों के लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। (Gold and silver Prices)

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights