देश में Gold Price Today लगातार बढ़ रहा है। वीकली बेसिस पर सोने में जोरदार तेजी देखने को मिली है। एक सप्ताह के भीतर 24 कैरेट सोना ₹3770 महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹3450 चढ़ा है। 14 दिसंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 134070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 122900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव $4338.40 प्रति औंस है, वहीं चांदी भी तेजी में है।
देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 122900 | 134070 |
| मुंबई | 122750 | 133910 |
| अहमदाबाद | 122800 | 133970 |
| चेन्नई | 122750 | 133910 |
| कोलकाता | 122750 | 133910 |
| हैदराबाद | 122750 | 133910 |
| जयपुर | 122900 | 134070 |
| भोपाल | 122800 | 133970 |
| लखनऊ | 122900 | 134070 |
| चंडीगढ़ | 122900 | 134070 |
सोने की कीमत क्यों बढ़ी?
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख ब्याज दर में 0.25% की कटौती के बाद निवेशकों ने सोना-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया है। ब्याज दर घटने से बॉन्ड यील्ड कम होती है। निवेशक सेफ हेवन एसेट्स (Safe Assets) में पैसा लगाते हैं। इससे सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आती है।
2025 में सोने का शानदार रिटर्न
- घरेलू बाजार में सोना अब तक 65% तक चढ़ चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगभग 60% तक उछला
चांदी की कीमत में भी ज़बरदस्त उछाल
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी ने भी इस हफ्ते निवेशकों को बड़ा फायदा दिया है। चांदी एक सप्ताह में ₹8000 महंगी हुई है। 14 दिसंबर को चांदी का भाव ₹198000 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट प्राइस $64.57 प्रति औंस है।
यह भी पढ़ें- Share Market Prediction: 2026 में इतना चढ़ेगा शेयर बाजार, Kotak का बड़ा अनुमान…





