Gold Price Today: नवंबर की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। अगर आप आज यानि सोमवार को सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आज का ताजा भाव जान लीजिए। आज 17 नवंबर को सोने के रेट में 110 रूपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में 2000 रूपए प्रति किलो की गिरावट हुई है। आज 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1, 14,700 , 24 कैरेट सोने का का भाव 1,25,120 और 18 ग्राम सोने का रेट 93,880 रुपए पर ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं 1 किलो चांदी का दाम (Silver Rate Today) 1, 67,000 रुपए चल रहा है। आईए जानते है आपके शहर में कितना है 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव……
17 नवंबर के सोने-चांदी के ताजा भाव
नवंबर महीने में Gold-Silver Price लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं। आज 17 नवंबर 2025 (सोमवार) को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
- सोना 10 ग्राम (22 कैरेट): ₹110 की गिरावट
- चांदी 1 किलो: ₹2000 की गिरावट
आज का 22-24 कैरेट सोने का भाव
- 22 कैरेट गोल्ड रेट: ₹1,14,700 (per 10 gram)
- 24 कैरेट गोल्ड रेट: ₹1,25,120 (per 10 gram)
- 18 कैरेट गोल्ड रेट: ₹93,880 (per 10 gram)
- सिल्वर रेट (1 Kg): ₹1,67,000
अपने शहर का Gold Rate कैसे चेक करें?
आप अपने शहर का 18, 22 और 24 कैरेट सोने का रेट आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं — कई बैंक, मार्केट पोर्टल और गोल्ड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म रोजाना अपडेट जारी करते हैं।
Gold Purity ऐसे करें चेक (Hallmark Guide)
सोने की शुद्धता जानने के लिए ISO की हॉलमार्किंग सबसे विश्वसनीय तरीका है।
| कैरेट | शुद्धता | हॉलमार्क नंबर |
|---|---|---|
| 24K | 99.9% | 999 |
| 23K | 95.8% | 958 |
| 22K | 91.6% | 916 |
| 21K | 87.5% | 875 |
| 18K | 75% | 750 |
- 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जाते।
- 22 कैरेट में 9% अन्य धातुएँ (तांबा, जिंक, चांदी) मिलाई जाती हैं।
अब चांदी पर भी हॉलमार्किंग लागू
1 सितंबर 2025 से चांदी पर हॉलमार्किंग नियम लागू किए गए हैं।
- चांदी पर 6 अंकों का HUID कोड अनिवार्य होने से शुद्धता और असली गहना तुरंत पहचानना आसान हुआ है BIS ने चांदी के लिए शुद्धता नंबर 800, 835, 900, 925, 970, 990 तय किए हैं। 925 का मतलब: 92.5% शुद्ध चांदी।





