Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 27 अक्टूबर, सोमवार को 1,22,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,23,451 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 10:10 बजे एमसीएक्स पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना 1,22,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 1,300 रुपए कम है। कारोबार के शुरुआती दौर में ही सोने का भाव गिरकर 1,21,822 रुपए के निचले स्तर तक पहुंच गया था। इसी तरह, चांदी की कीमतों में भी सोमवार को कमजोरी देखने को मिली। 5 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 27 अक्टूबर को 1,42,910 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली और खबर लिखे जाने तक 1,46,000 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। यह पिछले कारोबारी दिन की तुलना में करीब 1,400 रुपए की गिरावट दर्शाता है।
आपके शहर में सोने का भाव (Gold Price Today)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम/गुड रिटर्न के अनुसार)
24 कैरेट – 1,24,630 रुपए
22 कैरेट – 1,14,250 रुपए
18 कैरेट – 93,510 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,24,480 रुपए
22 कैरेट – 1,14,100 रुपए
18 कैरेट – 93,360 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम/Gold Price Today)
24 कैरेट – 1,24,910 रुपए
22 कैरेट – 1,14,500 रुपए
18 कैरेट – 95,750 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,24,480 रुपए
22 कैरेट – 1,14,100 रुपए
18 कैरेट – 93,360 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,24,530 रुपए
22 कैरेट – 1,14,150 रुपए
18 कैरेट – 93,410 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,24,630 रुपए
22 कैरेट – 1,14,250 रुपए
18 कैरेट – 93,510 रुपए
सोना और चांदी दोनों ही बहुमूल्य धातुएं हैं, जिन्हें भारतीय संस्कृति में शुभ माना जाता है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में सोने की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के लिए इसकी खरीदारी कठिन बना दी थी। लेकिन दिवाली के बाद से इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई है।
ऐसे में यह समय निवेशकों और आम लोगों दोनों के लिए सोना खरीदने का एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। निवेशकों का मानना है कि सोना वैश्विक बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव से सुरक्षा प्रदान करता है, यही कारण है कि वे इसे एक सुरक्षित निवेश के रूप में प्राथमिकता देते हैं। (Gold Price Today)





