Thursday, July 31, 2025

किसानों के लिए खुशखबरी: दिवाली से पहले गन्ने के रेट में सरकार कर रही है इतनी बढ़ोतरी…

किसानों के लिए खुशखबरी: उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार कल यानी मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में हाल ही में शुरु हुए नए पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। किसानों को बड़ी राहत देते हुए इस बार 25 रुपये प्रति कुंतल गन्ने का मूल्य बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-बिजली बिल बकाया है तो भी नहीं कटेगी घर की बिजली, ये है नया ऑर्डर…

किसानों के लिए खुशखबरी (Bekhabar.in) :मुख्यमंत्री ने 31 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें गन्ना एवं चीनी उद्योग, औद्योगिक विकास विभाग, आवास विभाग व नगर विकास विभाग समेत कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

बताते चलें कि बीती 24 सितम्बर को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के नेताओं ने लखनऊ में महापंचायत करने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वस्त किया था इस बार पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना मूल्य तय कर दिया जाएगा। पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया था। इस बार लोकसभा चुनाव से पहले ही किसानों को प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी कर किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकती है।

यह भी पता चला है कि इस कैबिनेट बैठक में नई शीरा नीति आ सकती है। इस नीति के तहत प्रदेश में देसी शराब बनाने वाली डिस्टलरियों को दिये जाने वाले सस्ते आरक्षित शीरे का कोटा बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। विधानमंडल सत्र का शीतकालीन सत्र भी अगले महीने बुलाए जाने की तैयारी है। इससे संबंधित संसदीय कार्य विभाग का प्रस्ताव भी पास कराया जाएगा।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक Bekhabar.in पहुंचाता रहेगा… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...