Sunday, June 8, 2025

Gorakhpur News: गांजा तस्करी करता पकड़ा यूपी पुलिस का दारोगा, नेपाल से मंगवाता था खेप …

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में एक पुलिस दारोगा अपने साथी संग गांजा तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। शाहपुर पुलिस ने उसके पास से 33 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। दारोगा अपने साथी के साथ मिलकर नेपाल से गांजा मंगवाकर यहां के तस्करों को सप्लाई करता था। पकड़ा गया आरोपी दारोगा रवींद्र कुमार शुक्ला लखनऊ का रहने वाला है और वर्तमान में गोरखपुर में समन सेल में तैनात था।

ययह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश के थाने में चोरी, लाइसेंसी बंदूक हुई गायब…

इससे पहले आरोपी दारोगा महाराजगंज जिले में भी ड्यूटी पर तैनात रह चुका है। जबकि, उसका साथी कुलवीर सिंह तिवारीपुर क्षेत्र के सूरजकुंड का रहने वाला है। दारोगा अपने साथी कुलवीर के साथ एक अटैची और एक पिट्ठू बैग में चरस/गांजा भरकर स्कूटी पर सबार होकर सप्लाई करने जा रहा था। तभी असुरन पुल से नीचे उतरते ही वहां तैनात पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

Gorakhpur News: स्कूटी पर करता था गांजा की सप्लाई

पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गैंग गांजा की सप्लाई करने के लिए आने वाला है। तभी एक स्कूटी पर सवार होकर दो व्यक्तियों को आते देखा गया। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए इशारा किया, वो झट से भागने लगे। लेकिन, पुलिस ने दौड़ाकर उनका पीछा करके दोनों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उनमें एक व्यक्ति यूपी पुलिस का दारोगा निकला।

Gorakhpur News: पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया

पूछताछ के दौरान आरोपी दारोगा रवींद्र शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह यूपी पुलिस में दरोगा है और अभी उसकी ड्यूटी गोरखपुर पुलिस के समन सेल में लगी हुई है। इससे पहले वह महाराजगंज जिले में भी तैनात रहा है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे नेपाल से गांजा मंगाकर यहां तस्करों को सप्लाई करते हैं। गोरखपुर में एक बाहर की पार्टी को गांजा की खेप सप्लाई करनी थी लेकिन इससे पहले ही उन्हें पुलिस ने दबोच लिया।

ये काम भी जरूरी है

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...