Saturday, March 21, 2026

Hapur Alert: दिल्ली विस्फोट के बाद हापुड़ रेड जोन घोषित, रातभर सड़कों पर रही पुलिस…

Hapur Alert: दिल्ली धमाके के बाद हापुड़ जिला रेड जोन घोषित, पुलिस ने रातभर चेकिंग और गश्त तेज की। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, हर वाहन की जांच जारी

दिल्ली में हुए धमाके के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने जिले को रेड जोन में शामिल करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने देर रात खुद सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

जिलेभर में नाकाबंदी और सघन चेकिंग अभियान

एसपी के नेतृत्व में हापुड़ पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी है। संदिग्ध दोपहिया और चारपहिया वाहनों की तलाशी, बस स्टैंड, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ टीमों ने मिलकर सघन जांच की। एसपी ने लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

जिले की सीमाएं सील, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली विस्फोट की घटना के बाद जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। जिले में प्रवेश करने वाले हर वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है।
एसपी केजी सिंह ने कहा— “किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा बनी रहे।”

यह भी पढ़ें- Delhi Blast Update: लाल किले के पास कार में विस्फोट, अब तक 8 की मौत — सीएम योगी ने दिए यूपी पुलिस को सख्त…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights