Monday, March 23, 2026

Hapur Pollution: हापुड़ बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, AQI पहुंचा चरम पर…

Hapur Pollution: सर्दी बढ़ने के साथ ही हापुड़ में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया कि शहर देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। पिछले दो दिनों से हापुड़ दूसरे स्थान पर था, लेकिन बुधवार को AQI सबसे अधिक दर्ज किया गया। हवा की धीमी गति और गिरते तापमान ने प्रदूषण को और घना कर दिया।

सुबह से रात तक AQI गंभीर श्रेणी में

बुधवार को सुबह से ही हापुड़ का AQI उच्च स्तर पर बना रहा। देर रात में मामूली सुधार हुआ, लेकिन फिर भी यह देशभर में सबसे ज्यादा रहा। कोहरा और स्मॉग के कारण सुबह दृश्यता भी काफी कम रही।

सड़कें टूटी, कूड़ा जल रहा – प्रदूषण पर रोक नहीं

शहर में टूटी सड़कों, बढ़ते वाहनों और जगह-जगह जल रहे कूड़े पर नियंत्रण अभी भी नहीं हो पा रहा। निर्माण स्थलों पर धूल उड़ रही है और पालिका की गाड़ियां सिर्फ दिखावे के तौर पर पानी का छिड़काव कर रही हैं। कई जगहों पर प्लास्टिक, पॉलिथीन और मेडिकल वेस्ट भी खुलकर जलाया जा रहा है। रेलवे ROB के पास खानाबदोश झोपड़ियों में ई-कचरा जलाया जा रहा है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों की कोई कार्रवाई नहीं दिख रही।

ग्रेप के प्रतिबंध लागू हो गए हैं। उनका सभी को गंभीरता से फालो करना है। प्रदूषण से बचकर रहने की जरूरत है। प्रदूषण के सीधे संपर्क में आने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। लोगों को मास्क लगाकर रहने और ज्यादा प्रदूषण वाले स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। – डॉ. अशोक कुमार, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, हापुड़

यह भी पढ़ें- UPPCL Bill Relief: बिजली बिल चुकाने का शानदार मौका, एक दिसंबर से मिलेगी भारी छूट…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights