Sunday, March 22, 2026

Hapur Breaking: महिला की अर्थी लेकर जाते समय दो और लोगों की हो गई मौत, ये रही वजह…

Hapur Breaking: हापुड़ जिले के शनिवार को सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया के पास अंतिम संस्कार के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने भयंकर टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर में सवार लोग सड़क पर जा पड़े जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में करीब 14 लोग घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। और मृतक के शव और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-Hapur News: हापुड़ के हेड कांस्टेबल ने कर दिया कमाल, कप्तान ने 25 हजार रुपए देकर थपथपाई पीठ…

Hapur Breaking (Bekhabar.in): अर्थी लेकर अंतिम संस्कार को जा रही ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 14 घायल जानकारी के मुताबिक गांव रसूलपुर निवासी 90 वर्षीय एक महिला की मृत्यु हो गई थी जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे सिंभावली में NH-9 पर खुड़लिया के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयंकर था कि रसूलपुर निवासी सतीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रॉली में सबार 14 लोग घायल हो गए।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights