Delhi Blast: दिल्ली पुलिस ने हापुड़ के पिलखुआ में स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. यूसुफ को हिरासत में लिया है। पुलिस को संदेह है कि डॉ. यूसुफ का आतंकी संगठन से संबंध हो सकता है और उन्होंने हाल ही में हुए दिल्ली बम धमाके में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
GS मेडिकल कॉलेज से हुई गिरफ्तारी
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम ने बुधवार देर रात हापुड़ के जीएस मेडिकल कॉलेज कैंपस से यूसुफ को उठाया। वे कॉलेज के प्रसूति विभाग (Obstetrics Department) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे और पिछले एक साल से कॉलेज परिसर में ही रह रहे थे।
शिक्षा और पृष्ठभूमि
जानकारी के मुताबिक, डॉ. यूसुफ ने अल फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद (हरियाणा) से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री हासिल की है।
वह जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि उनकी कुछ गतिविधियों के तार आतंकी संगठन से जुड़े नेटवर्क तक जा सकते हैं।
Delhi Blast में दिल्ली पुलिस की पूछताछ जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डॉ. यूसुफ से लगातार पूछताछ की जा रही है। “उनके मोबाइल, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं।
शुरुआती जांच में कुछ संदिग्ध डिजिटल सबूत मिले हैं,”ऐसा पुलिस सूत्रों ने बताया।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यूसुफ ने दिल्ली धमाके की साजिश में किसी प्रकार की भूमिका निभाई थी या वह सिर्फ संपर्क में थे।
यह भी पढ़ें- Mahipalpur Blast: दिल्ली में एक और ब्लास्ट की अफवाह… जोरदार धमाके के साथ सड़क पर मची अफर-तफरी!





