Wednesday, February 4, 2026

हापुड़ जिले के इस ड्रोन मिलने से गांव में मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौल…

हापुड़। हापुड़ जनपद के एक गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने खेत में एक लम्बा चौड़ा ड्रोन देखा। जिले कें थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित बहरामपुर बाढ़ली गांव के जंगल में ईंख के खेत में करीब दस फिट चौड़ा संदिग्ध ड्रोन मिला। ऐसा माहौल इसलिए बना क्योंकि पिछले कुछ महीनों से हापुड़ और आसपास के जिलों में रात्रि में ड्रोन की संदिग्ध उड़ानों की अफवाहें जोरों पर थीं।

सूचना मिलते ही मौके पहुंचकर पुलिस ने तत्काल ड्रोन को कब्जे में ले लिया है, साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में ड्रोन को किसी शरारती तत्व या आपराधिक साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

गांव सरावनी निवासी सोफी अजहर ने जानकारी दी कि गांव बहरामपुर के जंगल में उसके खेत हैं। सोमवार की सुबह वह अपने ईंख के खेत पर पहुंचा। तभी खेत में करीब 10 फुट चौड़ा ड्रोन पड़ा हुआ देखा। उन्होंने ऐसा देखकर शोर मचा दिया। आसपास खेतों पर कार्य कर रहे ग्रामीण भी शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए। ड्रोन मिलने की सूचना तेजी से फैली तो आसपास के क्षेत्र के काफी संख्या ग्रामीण मौके पर जमा हो गई। मौके पर पहुंची महिलाएं और बच्चे ड्रोन को देखकर भागने लगे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना पहुंचे थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि ड्रोन को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह ड्रोन का प्रोफेशनल मॉडल है। हम ड्रोन के सीरियल नंबर और जीपीएस डेटा की मदद से उसके मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों से अपील है कि इसको लेकर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

यह भी पढ़ें- गढ़ मेले में गंगा किनारे आज होगा दीपदान, महाभारत काल से है इस परंपरा का जुड़ाव…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights