Sunday, March 22, 2026

Hapur News: दहेज में नहीं मिली कार तो गर्भवती को पिला दिया जहर, हापुड़ में हिला देने वाली वारदात!

Hapur News: शादी में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हापुड़ में तीन माह की गर्भवती विवाहिता को जहर पिलाकर मारने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद जान बचने पर वह घर लौटीं तो फिर गला घोंटकर उसे घर से निकाल दिया।

Hapur News: दहेज में नहीं मिली कार तो गर्भवती को पिला दिया जहर

पुलिस को दी अपनी तहरीर में हापुड़ नगर के मोहल्ला शक्ति नगर की राजबाला ने बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2024 को मोहल्ला तगासराय के पवन से हुआ था। शादी के अगले दिन से ही ससुराल पक्ष ने कार की डिमांड शुरू कर दी थी। लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत के हिसाब से घरेलू सामान दिया, लेकिन आरोपी संतुष्ट नहीं हुए। ससुराल वाले आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इस दौरान बिचौलिए राजेंद्र सिंह को भी कई बार कार लाने के लिए भेजा गया।

Hapur News: दस दिन अस्पताल में चला इलाज

30 मार्च को राजबाला के पति पवन, सास उर्मिला, ससुर यशपाल और देवर विपिन ने मिलकर उससे मारपीट की और जबरन जहर पिला दिया। उस समय वह तीन माह की गर्भवती थी। सूचना मिलने पर बड़ी बहन कविता ने पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर मेरठ और दिल्ली रेफर किया गया, जहां दस दिन इलाज के बाद उसकी जान बचाई। इसके बाद दिल्ली में ससुराल पक्ष ने माफी मांगी और वादा करके घर वापस ले गए।

Hapur News: नवजात को भी नहीं देखा

19 जून को महिला के साथ फिर बेरहमी से मारपीट की गई और उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। गर्भवती हालत में पीड़िता रात में अपने मायके पहुंचीं। पांच अक्टूबर को उसने बेटी को जन्म दिया, लेकिन ससुराल का कोई सदस्य अस्पताल तक नहीं आया। पीड़िता पहले कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंची, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह ने जानकारी दी कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights