Hapur News: हापुड़ की हवा फिर हुई जहरीली। शुक्रवार को AQI 280 के पार पहुंचा। आंखों में जलन और सांस लेने की दिक्कत से लोग परेशान। प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश।
दिल्ली NCR में शामिल हापुड़ जिले की हवा अब फिर से जहरीनी होने लगी है। शुक्रवार को सबसे अधिक एक्यूआई 280 दर्ज किया गया, गंगा मेले के बाद उम्मीद थी कि प्रदूषण का स्तर कम होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिले में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ लेने की समस्या बनी हुई है।
कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के समापन के बाद बृहस्पतिवार की सुबह से ही एक्यूआई का स्तर तेजी से ऊपर जा रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को हापुड़ जिले में एक्यूआई 252 था। शुक्रवार को भी पूरे दिन वाहनों का अधिक संचालन और सड़कों पर धूल उड़ने के कारण AQI का लेवल बहुत खराब श्रेणी में बना रहा। शुक्रवार की शाम को पांच बजे तक एक्यूआई 280 पर जा पहुंचा। एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि जिले में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सड़कों पर पानी के छिड़काव के साथ अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं।
Hapur News: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार…





