Sunday, March 22, 2026

Hapur News: सनातन धर्म की प्रशंसा करने पर मुस्लिम महिला को घर से निकाला, कट्टरपंथी दे रहे मारने की धमकी…

Hapur News: हापुड़ में मुस्लिम महिला ने सनातन धर्म की तारीफ की तो ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया, जांच जारी।

हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सनातन धर्म की प्रशंसा करना एक मुस्लिम महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि महिला की ससुराल वालों ने पहले उसकी पिटाई की, फिर घर से निकाल दिया, और अब उसे हत्या की धमकियां मिल रही हैं।

पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराया मुकदमा

नगर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के अनुसार, रजीना, निवासी थाना किठौर (मेरठ) ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में जैदयार खान (इरेमा टावर, महागुन मेस्कोर्ट, गाजियाबाद) से हुआ था। रजीना का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कार और दो लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा था। उत्पीड़न से परेशान होकर उसने नौकरी शुरू की, जिसके बाद भी ससुरालियों ने उस पर झूठे आरोप लगाए।

सनातन धर्म की तारीफ से भड़के ससुराली

रजीना ने बताया कि एक दिन उसने सनातन धर्म की प्रशंसा कर दी, जिससे ससुराल पक्ष के लोग नाराज हो गए। इसके बाद पति, सास हुमैरा बेगम, ससुर नवेद, और देवर हमजा ने मिलकर उसकी पिटाई की और घर से निकाल दिया। वह अब अपनी सहेली के पास रह रही है।

सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियां

रजीना ने यह भी बताया कि उसे अब फोन और सोशल मीडिया पर जान से मारने और तेजाब डालने की धमकियां दी जा रही हैं। कुछ दिन पहले जब वह अपना सामान लेने ससुराल पहुंची, तो वहां भी उसे घर में घुसने नहीं दिया गया और हत्या की धमकी दी गई। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Hapur Alert: दिल्ली विस्फोट के बाद हापुड़ रेड जोन घोषित, रातभर सड़कों पर रही पुलिस…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights