Friday, March 20, 2026

Hapur News: धौलाना में आतंकी अब्दुल करीम टुंडा के रिश्तेदारों से पूछताछ…

Hapur News (पिलखुवा ): सोमवार शाम दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद मंगलवार को हापुड़ पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात आतंकी अब्दुल करीम टुंडा के साढ़ू के घर पहुंचकर पूछताछ की। यह कार्रवाई पिलखुवा के अशोकनगर इलाके में हुई, जहां टुंडा के साढ़ू महमूद आलम अपने परिवार के साथ रहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को यह अफवाह तेजी से फैली कि एटीएस (ATS) ने पिलखुवा में छापा मारा है। अफवाह के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस आतंकी टुंडा के रिश्तेदार के घर पहुंची और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

घर में उस समय महमूद आलम, उनकी पत्नी ताहिरा और अन्य परिवारजन मौजूद थे। पुलिस ने पुराने संपर्कों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि एटीएस की कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने यह कदम सिर्फ सूचना के आधार पर उठाया था और पूरी जांच स्थानीय स्तर पर की गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

ये खबर भी काम की है – Hapur News: जैसे ही धमाका हुआ, हमारे पास शव का टुकड़ा आकर गिरा, हापुड़ के दंपती ने बताई आपबीती

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights