Sunday, March 22, 2026

Hapur News: एसपी साहब, जान दे दूंगी अगर…

Hapur News: हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ में एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि पुलिस ने उसके बेटे पर हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तो वह अपनी जान दे देगी। महिला नसीम ने एसपी को शिकायत देकर न्याय की मांग की है।

पौत्री को धमकाने से शुरू हुआ विवाद, बेटे पर कर दिया हमला

शिकायती पत्र में नसीम ने बताया कि 16 नवंबर की सुबह लगभग चार बजे उसकी पौत्री आयशा घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय पड़ोसी युवक ने बिना वजह बच्ची को धमकाना और गाली देना शुरू कर दिया। इसी बीच नसीम का पुत्र फिरासत मौके पर पहुंचा और विरोध किया। इससे नाराज आरोपी ने उसके साथ अभद्रता कर दी।

गला दबाकर हत्या का प्रयास, सिर में गंभीर चोट

आरोपी ने अचानक फिरासत पर हमला कर दिया और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। इस झड़प में फिरासत के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया।
स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया।

अस्पताल में भर्ती, पर थाने ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और थाने में शिकायत भी दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब भी आरोपी पक्ष पीड़िता और उसके परिवार को लगातार धमकियां दे रहा है।

न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह करूंगी: पीड़िता

महिला का कहना है कि पुलिस अगर कार्रवाई नहीं करती तो वह आत्मदाह के लिए मजबूर होगी।

एसपी ने दिए जांच और कार्रवाई के आदेश

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि संबंधित थाना पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में पीड़ित पक्ष को न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Garhmukteshwar News: सावधान! प्रदूषण से बढ़ रही ये गंभीर समस्या, बैंक मैनेजर की मौत…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights