Saturday, March 21, 2026

Pilkhuwa News: तीन संदिग्ध युवक विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार, 38 किलो हाईड्रोफ्लोरिक एसिड बरामद…

Pilkhuwa News || पिलखुवा न्यूज़: हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने परतापुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से गंधक (Sulphur) और 38 किलो हाईड्रोफ्लोरिक एसिड (Hydrofluoric Acid) बरामद किया। यह कार्रवाई बुधवार तड़के करीब 2:40 बजे की गई।

चेकिंग के दौरान भागने लगे आरोपी

उपनिरीक्षक सुनील कुमार अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त और चेकिंग ड्यूटी पर थे। इस दौरान आरकेजी स्कूल की ओर से आ रहे दो युवकों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके बैगों में पाउडरनुमा पदार्थ मिला जिसकी गंध गंधक जैसी थी।

हरियाणा से लाई गई गंधक

पूछताछ में आरोपियों की पहचान शोभित कुमार पुत्र सूबेदार और विजेंद्र सिंह पुत्र राम रतन सिंह, निवासी सीतापुर के ग्राम कप्सा कला के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि वे यह गंधक हरियाणा के हिसार से लेकर आए थे, जिसका उपयोग खेतों से आवारा पशु भगाने के लिए करते थे। हालांकि, उनके पास इसका कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

तीसरे आरोपी से 38 किलो एसिड बरामद

तीसरे आरोपी शोएब, निवासी मुरादाबाद के उमरी कलां गांव, को हिंडालपुर बंबा की पुलिया के पास पकड़ा गया। उसके पास एक केन में 38 किलो हाईड्रोफ्लोरिक एसिड मिला। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह एसिड हाल ही में किसी व्यक्ति से खरीदा था और वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने गंधक और एसिड को प्रयोगशाला भेज दिया है। मौके पर ही शोभित के पास से 1.5 किलो और विजेंद्र के पास से 1 किलो गंधक बरामद की गई। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और बरामद सामग्री की प्रकृति की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Hapur News: जैसे ही धमाका हुआ, हमारे पास शव का टुकड़ा आकर गिरा, हापुड़ के दंपती ने बताई आपबीती

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights