पिलखुवा में आतंकी मॉड्यूल: हापुड़ के पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज से प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फारूख अहमद डार की गिरफ्तारी ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। वह मेडिकल प्रोफेशन की आड़ में आतंक का ‘प्रिस्क्रिप्शन’ लिख रहा था—ऐसा पुलिस जांच में प्रारंभिक रूप से सामने आया है।
फिलहाल हापुड़ जिला इस बात को लेकर बेहद चर्चाओं में है कि जनपद के पिलखुवा में स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज से दिल्ली बम ब्लास्ट से जुड़ी कार्रवाही में एक असिस्टेंट प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉ. फारूख सक्रिय रूप से बड़े आतंकी संगठनों के संपर्क में था। आरोप है कि वह मेडिकल कॉलेज में रहते हुए जिले में एक आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था, जिसे लेकर जांच एजेंसियां बेहद सतर्क हैं। जांच में अनुमान है कि आने वाले दिनों में उसके खौफनाक इरादों और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज
पुलिस अब उसके डिजिटल डिवाइस, कॉल डिटेल और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है।
संभावना है कि— उसने किन-किन से संपर्क रखा? कौन-कौन स्थानीय स्तर पर उसकी मदद कर रहा था? आतंकी संगठनों से निर्देश किस माध्यम से आते थे? इन सभी सवालों के जवाब जल्द मिल सकते हैं।
फरीदाबाद से हापुड़ तक फैलाया नेटवर्क
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार— 6 अक्टूबर 2022 से 5 अप्रैल 2024 तक डॉ. फारूख अल फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद में कार्यरत था। 6 अप्रैल 2024 से वह जीएस मेडिकल कॉलेज, पिलखुवा में सीनियर रेजिडेंट के रूप में तैनात हो गया। इसी दौरान उसने अपने नेटवर्क को मजबूत किया और जिले में अपनी गतिविधियों को बढ़ाया।
यह भी पढ़ें- Delhi Blast: पिलखुआ से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार, GS मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर को दिल्ली पुलिस ने उठाया…





