Sunday, June 8, 2025

Hapur Weather: हापुड़ में शाम होते ही ठंड का असर, गढ़मुक्तेश्वर में ठंड ज्यादा…

Hapur Weather: यूपी का मौसम पूरी तरह बदल गया है। नवंबर की समाप्ति जैसे जैसे हो रही है वैसे ही तापमान में भी गिरावट देखी जाने लगी है। दिन में ठीकठाक धूप के कारण लोगों को ठंड का अहसास कम हो रहा है। लेकिन, जैसे ही शाम ढलती है तो ठंड महसूस होने लगती है। धीरे-धीरे ठंडक का यह असर और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। वही गढ़मुक्तेश्वर में गंगा नजदीक होने के कारण तापमान में कमी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें-Garh Ganga Mela: ना झूला ना सर्कस और शुरू हो गया गढ़ गंगा मेला…

Hapur Weather (Bekhabar.in) हापुड़ में रात के समय आम लोगों ने निकलना भी कम कर दिया है। रात को घर से बाहर निकलने वाले लोग हाफ जैकेट या सदरी का जरूर इस्तेमाल कर रहे है। अभी हाड़ कंपाने वाली ठंड नहीं दिख रही है, लेकिन मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर जैसे- जैसे नजदीक आएगा ठंड में बढ़ोत्तरी होती जाएगी। फिलहाल अभी मौसम में ज्यादा कोई बदलाव की संभावना नहीं है। राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद और गोरखपुर तक मौसम सामान्य बना हुआ है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...