Hapur Weather News: हापुड़ में लगातार दूसरे दिन रात का पारा लुढ़क रहा है। 5.6 डिग्री सेल्सियस। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन का अबतक का सबसे कम तापमान है। इस बार नवंबर के अंतिम सप्ताह में अच्छी खासी ठंड देखने को मिली थी। दिसंबर के पहले 10 दिन शुष्क रहे हैं। 10 दिनों में मात्र दो दिन तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
Hapur Weather News हापुड़ जनपद के वासियों को लगातार सर्द रात का सामना करना पड़ा। न्यनूतम तापमान गिरकर 6 .6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिल्ली और मेरठ के आसपास के NCR शहरों में यह सबसे कम तापमान था।PauseUnmute
Hapur Weather News: आने वाले दिनों का अनुमान
मेरठ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्विविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने जानकारी देते हुए बताया कि तापमान में अचानक कमी हिमालय क्षेत्र से ठंडी हवाओं के मैदानी क्षेत्र में बहने से आई है। तापमान में इतनी गिरावट की संभावना नहीं थी। 16 दिसम्बर से एक और कमजोर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बीच सुबह के समय कोहरे और धुंध छाए रहने की संभावना भी बनी हुई है।
यह लिंक उन व्यक्तियों के लिए है, जो हमारे चैनल में पहले से नहीं जुड़े हुए हैं। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। https://whatsapp.com/channel/0029VaAeAJ4KbYMRp2sdo80J