Hapur YouTuber Vanshika: हापुड़ की यूट्यूबर वंशिका पर मां-बाप से मारपीट और मकान हड़पने का आरोप। वायरल वीडियो के बाद FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।
Hapur YouTuber Vanshika का वीडियो वायरल
Hapur YouTuber Vanshika: हापुड़ की मशहूर यूट्यूबर वंशिका पर गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वंशिका अपनी मां से गाली-गलौज और मारपीट करती दिख रही है। आरोप है कि मकान हड़पने के लिए उसने यह हरकत की।
मां ने दर्ज कराई FIR, पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता मां बंटी देवी, जो हापुड़ की आदर्श नगर कॉलोनी में रहती हैं और मजदूरी करती हैं, ने अपनी बेटी वंशिका और उसके यूट्यूब मैनेजर हिमांशु के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। FIR में बंटी देवी ने लिखा है कि 17 वर्षीय वंशिका अपने चैनल मैनेजर हिमांशु के साथ पिछले दो साल से रह रही है और उसी के बहकावे में आकर परिवार से झगड़े कर रही है।
FIR में क्या हैं बंटी देवी के आरोप
बंटी देवी का कहना है कि हिमांशु ने वंशिका को अपने जाल में फंसा लिया है और लगातार उसे भड़काता रहता है। उनके अनुसार, हिमांशु चाहता है कि वंशिका अपने घर का जेवर, नकदी और मकान-प्लॉट उसके नाम करवा दे। FIR में यह भी उल्लेख है कि वंशिका पहले भी सोने-चांदी के जेवर और पैसे घर से ले जाकर हिमांशु को दे चुकी है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
वंशिका का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने परिवार के पक्ष में सहानुभूति जताई है, जबकि कुछ ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ जिले के इस ड्रोन मिलने से गांव में मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौल…





