Saturday, March 21, 2026

Harendra Singh Teotia: विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने कार्तिक पूर्णिमा मेले के बाद बृजघाट पर गंगा में लगाई दूध की धार…

Harendra Singh Teotia: विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने कार्तिक पूर्णिमा मेला सकुशल सम्पन्न होने के बाद बृजघाट पहुंचकर मां गंगा में दूध की धार अर्पित की।

हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने विधानसभा क्षेत्र मरण लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले के सकुशल सम्पन्न होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मेला प्रशासन और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। मेले के समापन के बाद विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया बृजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा में दूध की धार अर्पित कर क्षेत्र और जनता की खुशहाली की कामना की। यह दृश्य देखकर श्रद्धालुओं ने भी इस पुण्य कार्य में भाग लिया।

गंगा तट पर विधायक तेवतिया के साथ स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता और साधु-संत भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का प्रतीक है, उसकी स्वच्छता और संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें- Brijghat Cleanliness Drive: कार्तिक पूर्णिमा समापन के बाद बृजघाट में नेह नीड के छात्रों ने चलाया सफाई अभियान …

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights