North Korea: एक होटल जिसको बनाने में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च की लागत आई। लेकिन इस होटल के बारे में हैरान कर देने वाली बात यह है कि वह 25 साल से अधिक समय बाद भी इसे खोला नहीं गया। North Korea में बने इस होटल में आज तक एक भी गेस्ट नहीं आया। अब होटल का इस्तेमाल केवल प्रचार के लिए एक बड़े टेलीविजन स्क्रीन के रूप में किया जाता है। होटल का नाम नाम रयुगयोंग होटल है।
HIGHLIGHTS…

कहां स्थित है रयुगयोंग होटल?

डेलीस्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, रयुगयोंग होटल North Korea की राजधानी प्योंगयांग में स्थित है। यह होटल नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन के आलीशान घर से लगभग 12 मील (19.3 किलोमीटर) की दूरी पर बना हुआ है। गंगनचुंबी इस होटल की ऊंचाई लगभग 1082 फीट है। इस होटल में 3000 कमरे बनाने की योजना बनी थी। इस होटल को बनाने का मकसद आर्थिक और राजनीतिक ताकत का प्रतीक होना था, लेकिन हैरानी की बात है कि 25 सालों से अधिक समय से यह खाली पड़ा हुआ है। अब इस होटल को ‘होटल ऑफ डूम’ का उपनाम दिया गया है।
कब बनना शुरू हुआ?
इस होटल का निर्माण 1987 में शुरू हो गया था। तब इसे बनने के 2 साल बाद खोलने का इरादा था। यदि यह समय पर पूरा हो जाता, तो यह दुनिया का सबसे ऊंचा होटल होता – इसके बजाय, इस समय यह धरती पर सबसे ऊंची खाली इमारत होने का रिकॉर्ड रखता है, जिसके निर्माण में आश्चर्यजनक रूप से £1.6 बिलियन की लागत आई थी। 1992 में इस होटल में निर्माण का कार्य रुक गया था, क्योंकि सोवियत संघ के पतन के बाद उत्तर कोरिया को आर्थिक संकट से जूझना पड़ा।
अब North Korea सरकार के प्रचार में होता है यूज
जुलाई 2011 में इस भव्य इमारत पर बाहरी ग्लास पैनल लगाए गए थे। इसके बाद इस होटल को 2013 तक पूरा बनाने का वादा किया गया लेकिन यह सपना कभी साकार नहीं हो सका। बताया जाता है कि यह होटल अंदर से पूरी तरह से खाली पडा हुआ है। साथ ही इस बिल्डिंग में कुछ खामियां भी रह गई हैं। जैसे- लिफ्ट शाफ्ट को कथित तौर पर ‘टेढ़ा’ छोड़ दिया गया है और इसके फर्श ढलान वाले हैं।

यह भी माना जाता है कि इस होटल का ढांचा जंग लगने की वजह से कमजोर हो गया है। 2018 में, इस इमारत पर एलईडी पैनल लगाए गए जिससे यह North Korea की सरकार के प्रचार के लिए एक विशाल स्क्रीन बन कर रह गया है।