Sunday, March 22, 2026

Voter List 2003: SIR के लिए नहीं मिल रही 2003 की वोटर लिस्ट, तो घर बैठे ऐसे निकाले…

Voter List 2003: इस समय उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया जोरों पर चल रही है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं इस समय लोगों में सबसे बड़ी समस्या यह देखने को मिल रही है कि मतदाताओं को 2003 की मतदाता सूची की जरूरत पड रही है अगर उस लिस्ट में उनका नाम नहीं है तो लिस्ट में से उनका नाम कटने का खतरा है।

ऐसे में सबसे जरूरी यह है कि आप 2003 की वोटर लिस्ट घर बैठे आसानी से डाउनलोड कर सकें और अपने नाम की सही जानकारी पता कर पाएं। चलिए आज हम आपको घर बैठे आसानी से 2003 की वोटर लिस्ट निकालने का तरीका बताते हैं।

कैसे डाउनलोड करें 2003 की वोटर लिस्ट?

साल 2003 की वोटर लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वहां Archived Electoral Rolls या Old Voter List जैसे सेक्शन में डेटा उपलब्ध होता है। यहां पर आपको सभी सालों की लिस्ट मिल जाएगी, जिसमें आपको 2003 या 2004 का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।

Voter List 2003 निकालने का और भी आसान तरीका

मतदाता सेवा पोर्टल का लिंकhttps://voters.eci.gov.in/searchInSIR/S2UA4DPDF-JK4QWODSE

सबसे पहले उपरोक्त लिंक पर क्लिक करके मतदाता सेवा पोर्टल पर जाएं। इसके बाद आपको अपना राज्य चुनना होगा, राज्य सलेक्ट करने के बाद आपको विधानसभा क्षेत्र सेलेक्ट करना होगा। इसके साथ ही आपको अपना जिला और फिर अपने एड्रेस से जुड़ा मतदान केंद्र या बूथ नंबर सेलेक्ट करना होगा। इतना सब कुछ करने के बाद view पर क्लिक करना है। इतनी डिटेल भरने के बाद आपको इस साल से जुड़ी हुई वोटर लिस्ट मिल जाएगी। जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह फाइल कई पन्नों की हो सकती है।

इतना सब करने के बाद आपको SIR से जुड़ी प्रक्रिया को पूरी करने में काफी आसानी होनी। अगर नाम न मिले या कोई कंफ्यूजन हो तो आप सीधे अपने बूथ के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SIR Form Uttar Pradesh: 4 दिसंबर तक नहीं भरा तो वोटर लिस्ट से नाम कटेगा- अंतिम चेतावनी

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights