Sunday, March 22, 2026

i-RED: सड़क दुर्घटना पर अब तुरंत अलर्ट, बीमा क्लेम में नहीं होगी देरी!

i-RED: अब सड़क दुर्घटना पर i-RED सिस्टम से बीमा कंपनियों को तुरंत अलर्ट मिलेगा। यातायात नियम तोड़ने वालों के लिए क्लेम पाना मुश्किल होगा। जानिए पूरी खबर Bekhabar.in पर।

अब सड़क दुर्घटना के बाद बीमा क्लेम लेने की प्रक्रिया और भी पारदर्शी हो गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को अब बीमा क्लेम लेना आसान नहीं होगा।
दुर्घटना होते ही बीमा कंपनियों के नोडल अधिकारियों को i-RED (Integrated Road Accident Database) ऐप के माध्यम से तुरंत सूचना मिल जाएगी।

ऐसे काम करेगा i-RED सिस्टम

वाहन और जीवन बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि अब घटना की जानकारी मिलते ही सीधे घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर सकेंगे। वे पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे। पहले कंपनियों को पुलिस रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब यह सिस्टम उन्हें रियल टाइम अलर्ट देगा।

i-RED ऐप को पहले से ही पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एम्बुलेंस सेवा, अस्पताल, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग और NHAI से जोड़ा जा चुका है। अब बीमा कंपनियों को भी इस सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। हर जिले में एक बीमा नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो दुर्घटना की सूचना मिलते ही जांच में शामिल होगा।

दुर्घटना क्लेम लेना अब होगा मुश्किल

बीमा कंपनियां अब यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखा सकेंगी।
इन स्थितियों में बीमा क्लेम खारिज किया जा सकेगा:

  • हेलमेट या सीट बेल्ट न पहनना
  • नाबालिग द्वारा वाहन चलाना
  • नशे में गाड़ी चलाना
  • गलत दिशा में ड्राइविंग
  • ओवरलोडिंग या क्षमता से अधिक सवारी

पहले, पुलिस रिपोर्ट में लापरवाही दर्ज नहीं होने से क्लेम मिल जाते थे। लेकिन अब i-RED ऐप की ऑटोमैटिक रिपोर्टिंग के चलते ऐसा संभव नहीं होगा।

Bekhabar IN: उत्तरप्रदेश के इन जिलों में ट्रकों में अब GPS लगाना अनिवार्य

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights