Saturday, March 21, 2026

Muzaffarnagar: मंसूरपुर शुगर मिल पर आयकर विभाग का छापा से मचा हड़कंप, मिल परिसर में CISF जवान तैनात

Income Tax Department raids Mansoorpur Sugar Mill in Muzaffarnagar: बुधवार सुबह मंसूरपुर स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक मिल की यूनिट पर आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब छह बजे शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक जारी रही। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की यह कार्रवाई मिल के वित्तीय लेन-देन और टैक्स से जुड़े इनपुट पर आधारित हो सकती है।

आयकर विभाग की टीम ने डीबीओ (DBO) शुगर मिल, थाना मंसूरपुर क्षेत्र में छापेमारी करते हुए मिल यूनिट हेड के कार्यालय में दस्तावेजों की गहन जांच और पूछताछ शुरू की है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मिल परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही, मिल परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यूनिट हेड का बयान

मंसूरपुर शुगर मिल के यूनिट हेड सुधीर कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आयकर विभाग की टीम फिलहाल मिल में सर्च अभियान चला रही है। उन्होंने कहा, “हम पारदर्शी और साफ-सुथरा व्यापार करते हैं। संभव है कि विभाग को कुछ इनपुट मिले हों, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं मिला है। टीम की जांच प्रक्रिया अभी जारी है।”



चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights