Sunday, March 22, 2026

South Africa vs India: भारत को विकेट की तलाश, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 280 के पार…

South Africa vs India: गुवाहाटी के बारसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मेहमान टीम का स्कोर 280 के पार पहुंच चुका है और भारतीय गेंदबाजों को अब भी विकेट की तलाश है। मैच का दूसरा दिन भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारत को विकेट की तलाश

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज काइल वेरेन और सेनुरन मुथुसामी क्रीज पर जम चुके हैं। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया हुआ है और आसानी से रन बटोर रहे हैं। 97 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट पर 283 रन हो चुका है।

पहले दिन बना 149 साल का अनोखा रिकॉर्ड

पहले दिन कोई भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज पचासा नहीं लगा सका, लेकिन फिर भी इतिहास बन गया। 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी टीम के टॉप-4 बल्लेबाजों ने 35+ रन बनाए, लेकिन कोई भी खिलाड़ी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। यह मौजूदा सीरीज़ की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी रही। जसप्रीत बुमराह ने 38 रन पर मार्करम का विकेट लेकर साझेदारी तोड़ी।

IND vs SA Live Score: पंत कर रहे हैं कप्तानी

भारत इस मैच में नियमित कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत की अगुआई में खेल रहा है। गिल को कोलकाता टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी जिस कारण वह अब इस मैच का हिस्सा भी नहीं बन पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Shubman Gill Ruled Out: शुभमन गिल की चोट ने दिया भारत को बड़ा झटका…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights