India Refining Industry: भारत अब अपनी 23 रिफाइनरियों और 258.2 एमएमटीपीए क्षमता के साथ दुनिया के शीर्ष 5 रिफाइनिंग देशों में शामिल हो गया है। मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की घोषणा।
India Refining Industry: भारत ने ऊर्जा क्षेत्र में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को बताया कि भारत अब दुनिया के शीर्ष पांच रिफाइनिंग देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 23 विश्वस्तरीय रिफाइनरियां हैं, जिनकी कुल क्षमता 258.2 एमएमटीपीए (मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष) है।
मंत्री हरदीप पुरी ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा, कि “भारत की तेल रिफाइनिंग की कहानी विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता की कहानी है। घरेलू मांग को पूरा करने से लेकर वैश्विक बाजारों तक यह यात्रा उल्लेखनीय रही है। ”पुरी ने बताया कि 2024-25 में देश का पेट्रोलियम उत्पाद निर्यात 6.47 करोड़ टन तक पहुंच गया है, जबकि 2014-15 में यह 5.55 करोड़ टन था।
यह भी पढ़ें – Fiber Detection System: पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ होगी नाकाम, सेना ने सीमा पर बिछाया फाइबर का जाल…





