Friday, June 6, 2025

Rail Network: भारत का ये राज्य है रेल नेटवर्क में नंबर वन, जानिए कितना लंबा है रेलमार्ग…

Rail Network: क्या आपको जानते हैं कि हमारे देश में सबसे ज्यादा ट्रेनों का संचालन कौन सा राज्य करता है। देश में Rail Network के मामले किस राज्य का नेटवर्क सबसे लंबा है। आज हम आपको ये भी बताएंगे भारत में कौन सा राज्य है जो सबसे अधिक ट्रेनों का संचालन करता है और रेल नेटवर्क के मामले में देश में पहले नंबर पर है।

भारतीय रेल केवल किसी एक देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हर रोज इसमें हजारों करोड़ों लोग सफर करते हैं। एक तरह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन के नजरिए से देखा जाता है। ट्रेन से सफर करना काफी सुरक्षित माना जाता है साथ ही यह अन्य के मुकाबले सस्ता भी है। रेल नेटवर्क के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर आता है। जबकि देश में सबसे बड़े नेटवर्क वाला राज्य उत्तर प्रदेश है।

दुनिया के 4 सबसे बड़े Rail Network

भारत से पहले 3 देश और भी हैं जिनका रेल नेटवर्क दुनिया में सबसे शीर्ष पर है। इस मामले में पहले नंबर पर अमेरिका आता है। अमेरिका का रेल नेटवर्क 2,57,560 किलोमीटर लंबा है, वहीं दूसरे स्थान पर चीन है चीन में लगभग 1,50,000 km से ज्यादा का रेल नेटवर्क है और रूस 85,600 km रेलवे नेटवर्क के साथ तीसरे नंबर पर है रेल नेटवर्क के मामले में दुनिया में भारत चौथे स्थान पर है, जबकि साइज़ के मामले में भारत सातवे नंबर पर है। भारत का रेल नेटवर्क 70,225 km लम्बा है और ट्रैक की लम्बाई 1,26,366 km है।

भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। भारत ट्रेन से सफर करना काफी सुरक्षित है और सस्ता है। जिसके चलते ट्रेन में सबार होकर एक दिन में लाखों लोग सफर करते हैं।

हजारों किलोमीटर लंबा है उत्तर प्रदेश का Rail Network

बता दें कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा Rail Network वाला राज्य है। हालांकि, यह देश के राज्यों में छठा सबसे अधिक रेलवे घनत्व वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश में 9077.45 किलोमीटर का रेलवे नेटवर्क है जो इसे देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक माना जाता है। इस स्टेशन से हर रोज 300 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इस स्टेशन पर कुल 15 प्लेटफॉर्म हैं जिनसे रोजाना 3.50 लाख से अधिक व्यक्ति रेल में सबार होते हैं। वहीं देश में रेल नेटवर्क के मामले में दूसरे नंबर की बात करें तो वो राज्स्थान का नम्बर आता है।

ब्रिटिश शासक ने बनवाया था स्टेशन

लखनऊ में चारबाग रेलवे की स्थापना सन 1914 में हुई थी और यह 1923 में पूरी तरह बनकर तैयार हुआ था। इसका डिजाइन ब्रिटिश आर्किटेक्ट जे.एच. द्वारा बनाया बनाया गया था। इसके निर्माण के दौरान भारतीय इंजीनियर चौबे मुक्ता प्रसाद ने भी अहम भूमिका अदा की थी। 1923 में उस समय इस रेलवे स्टेशन को बनाने में 70 लाख रुपये की लागत आई थी।

चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने, एक बड़ा पार्क बना हुआ है और स्टेशन स्वयं राजपूत, अवधी और मुगल वास्तुशिल्प प्रभावों को प्रदर्शित करता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पांचवा सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है। यहां से होकर प्रतिदिन लगभग 280 से अधिक ट्रेनें गुजरतीं हैं। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के 10 प्लेटफोर्म हैं। आम लोगों के लिए इसे 1930 में खोला गया था।

यह भी पढ़ें-Royal Enfield Bullet 350: लॉन्च होते ही धूम मचा रही नई दमदार ‘बुलेट’, जबरदस्त फीचर्स से लैस बाइक की कीमत है इतनी …

ट्विटर पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...