गंगा एक्सप्रेस-वे के औद्योगिक गलियारे: मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले यूपी के सबसे लम्बे एक्सप्रेस-वे कहे जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के बराबर में विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारा में उत्पादन इकाई और लाजिस्टिक यूनिट लगाने को बेताब देशी-विदेशी कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने इसकी पूरी योजना तैयार कर ली है।अब औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए निर्माणकर्ता एजेंसी का चयन ई-टेंडर के माध्यम से होग। यूपीडा ने औद्योगिक गलियारा में भूखंड आवंटन के आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू करने की घोषणा की है। भूखंड आवंटन के लिए देशी-विदेशी कंपनियों और उद्यमियों से आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। पहले शुरुआत में अभी 529 एकड़ (214 हेक्टेयर) जमीन का आवंटन किया जाएगा।

पहली बार मेरठ में बड़े स्तर पर औद्योगिक निवेश
यूपीडा ने बताया कि पहले चरण में 214 हेक्टेयर (529 एकड़) भूमि पर यह औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। इसके लिए लगभग सभी जमीन अधिग्रहित हो चुकी है, केवल 30 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण शेष है। यहां देशी-विदेशी कंपनियों और उद्यमियों की ओर से पहले ही काफी रुचि दिखाई जा चुकी है। उद्योग और लॉजिस्टिक यूनिट लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
क्या होगी Industrial Corridor की खासियत?
- चौड़ी और हाई क्वालिटी सड़कें
- निर्बाध बिजली और जल आपूर्ति
- आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम
- पर्याप्त ग्रीन जोन
- पारदर्शी ऑनलाइन भूखंड आवंटन
- 8000 वर्ग मीटर या उससे अधिक का प्लॉट मिलेगा
UP में 27 जगह बन रहे मेन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक क्लस्टर
यूपीडा अब तक 6 Industrial Expressways बना चुका है। इन्हीं के पास कुल 27 स्थानों पर Manufacturing & Logistics Cluster विकसित हो रहे हैं, जिनमें मेरठ प्रमुख है।
Industrial Corridor Meerut – मुख्य आंकड़े
| विवरण | आंकड़े |
|---|---|
| कुल क्षेत्रफल (पहला चरण) | 214 हेक्टेयर |
| जमीन आवंटन उपलब्ध | 529 एकड़ |
| यूपी में ऐसे स्थानों की संख्या | 27 |
| आवेदन प्रक्रिया | 1 दिसंबर से ऑनलाइन |
क्या कहा मेरठ के डीएम ने?
“औद्योगिक गलियारा तेज़ी से आकार ले रहा है। अधिकतर भूमि खरीदी जा चुकी है। देशी-विदेशी कंपनियां यहां निवेश को उत्साहित हैं।”
— डॉ. वीके सिंह, डीएम मेरठ
यह भी पढ़ें- यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, आपात स्थिति में उतरेंगे लड़ाकू विमान…





