Saturday, March 21, 2026

iPhone 16 पर मिल रही है 23,000 रुपये से ज्यादा की छूट, जल्दी चेक करें डील, मौका चला न जाए

iPhone 16 Special Discount Vijay Sales: दिवाली भले ही बीत चुकी हो, लेकिन कंपनियों के ऑफर और डिस्काउंट का सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं या किसी खास को iPhone गिफ्ट करना चाहते हैं, तो यह बेहतरीन मौका है। iPhone 16 अब 23,000 रुपये से अधिक की छूट के साथ बिक्री पर उपलब्ध है। पिछले साल लॉन्च हुए इस मॉडल में दमदार फीचर्स और जबरदस्त परफॉर्मेंस दोनों ही मिलते हैं।


iPhone 16 के फीचर्स

Apple ने iPhone 16 को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR कंटेंट सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। यह फोन A18 प्रोसेसर से लैस है, जो मल्टीटास्किंग और Apple Intelligence फीचर्स को बड़ी आसानी से संभाल लेता है। यह प्रोसेसर न केवल हाई परफॉर्मेंस देता है, बल्कि पावर एफिशिएंसी और आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ कंपैटिबिलिटी के मामले में भी शानदार है।


iPhone 16 कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस

iPhone 16 के रियर पैनल में 48MP फ्यूजन कैमरा और 12MP मैक्रो लेंस दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों की क्वालिटी लाजवाब मिलती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह फोन फुल चार्ज पर करीब 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है। इसे लॉन्च के समय ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा गया था।


विजय सेल्स पर मिल रही है जबरदस्त डील

Vijay Sales पर यह फोन अब भारी छूट के साथ उपलब्ध है। यहां इसे ₹66,490 में लिस्ट किया गया है, यानी आपको ₹13,000 से ज्यादा की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा, IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन करने पर ₹10,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। कुल मिलाकर, इस iPhone 16 पर ₹23,410 तक की बचत हो सकती है। साथ ही, पुराना फोन एक्सचेंज करके आप अतिरिक्त बोनस का लाभ भी उठा सकते हैं।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights