Sunday, June 8, 2025

Israel Hamas War: ‘वो हमें जला रहे हैं’… इजराइल में खौफनाक मौत मिलने से पहले परिवार का आखिरी संदेश!

Israel Hamas War: हमास के लड़ाकों ने हमला करने के बाद इजरायल में बड़े पैमाने पर नरसंहार किया। उसके आतंकियों ने लोगों को उनके घरों में घुसकर मार डाला। इसमें विशेष रूप से एक इजरायली-अमेरिकी परिवार शामिल था। इस नरसंहार में परिवार ने अपने रिश्तेदारों को मौत से पहले एक आखिरी संदेश भेजा था, जो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, घर के मुखिया योनातन केडम सिमन टोव ने अपनी बहन रैने बटलर को भेजे मैसेज में लिखा था, ‘वो यहां हैं। वो हमें जला रहे हैं। हम सांस नहीं लो पा रहे।’ Israel Hamas War

ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh Congress Candidate List: तीन राज्यों के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किसे मिला मौका?

सुरक्षित हैं और शेल्टर में हैं – Israel Hamas War

35 साल के टोव, उनकी 35 साल की पत्नी तामार, 6 साल की दो जुड़वां बेटियां शाहर और अरबेल, 4 साल के बेटे ओमर और 70 साल की मां कैरोल को आतंकियों ने उनके घर में घुसकर मार डाला। ये परिवार गाजा के सीमा के किनारे स्थित किबुत्ज में निवास कर रहे थे। हमास के रॉकेट हमलों के बाद, इस परिवार ने सुरक्षित कमरे में छिप जाने का निर्णय लिया। उन्होंने इसके बाद अपने रिश्तेदारों और मित्रों को संदेश भेजना शुरू किया। पहले संदेश में वे बताए कि वे सुरक्षित हैं और शेल्टर में हैं। कई और संदेशों को भी भेजा गया, लेकिन एक घंटे बाद संदेश आना बंद हो गया। Israel Hamas War

ये भी पढ़ें- Gorakhpur News: रेल कर्मचारियों को मिल रहा कैदियों जैसा खाना, नरमू ने काटा बवाल

इसलिए गोली मार दी क्योंकि वे यहूदी थे

“हमास के आतंकी उनके घर में घुस आए और सुरक्षित कमरे तक पहुंच गए। इसके बाद, उनकी तरफ से किसी को भी संदेश नहीं भेजा गया। उनके परिवारी मित्र, यिशाई लाकोव ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, ‘हम तामार को वर्षों से जानते हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटी की पढ़ाई के दौरान एक विशेष कार्यक्रम में मेरा नेतृत्व किया था। हमारे दिल टूट गए हैं। दुष्ट हत्यारों ने एक पूरे परिवार को मार डाला, बच्चों और माता-पिता को केवल इसलिए गोली मार दी क्योंकि वे यहूदी थे और ये ढेरों कहानियों में से एक है। ये असहनीय है! Israel Hamas War

ये भी पढ़ें- सिंभावली में दो परिवारों को नशीला पदार्थ सुंघाकर की घरों में चोरी…

भगवान पर भरोसा रखते हैं

यिशाई ने लिखा, ‘इजराइल में हमारे भाई, मित्र और पड़ोसी… सभी को रिजर्व सेना की कर्तव्य यात्रा पर बुलाया गया है, और कई लोग गाजा क्षेत्र की ओर जा रहे हैं। कुछ लोग अपने गर्भवती पत्नियों को आखिरी महिने में और छोटे बच्चों को छोड़कर जा रहे हैं। यह स्थिति डर और तनाव फैला रही है। लेकिन हम सैनिकों के हाथों को मजबूत करने और उन सभी को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए भगवान पर भरोसा रखते हैं।’ Israel Hamas War

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...