Sunday, March 22, 2026

राज्यमंत्री दिनेश खटीक बोले — सफाईकर्मी से लेकर उच्च अधिकारी तक, सभी ने मिलकर गंगा मेले को बनाया ऐतिहासिक

हस्तिनापुर (मेरठ)।
राज्यमंत्री श्री दिनेश खटीक ने मखदूमपुर में सम्पन्न हुए गंगा स्नान मेला-2025 की ऐतिहासिक सफलता पर भावनात्मक संदेश साझा करते हुए अपनी सोशल मीडिया पर लिखा,

“सफाईकर्मी से लेकर उच्च अधिकारी तक, हर व्यक्ति ने माँ गंगा की सेवा को अपना कर्तव्य समझा।
यही सामूहिक प्रयास मेले को इतना भव्य और अनुशासित बनाने में सफल रहा।”

राज्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि यह आस्था, अनुशासन और समर्पण का जीवंत उदाहरण बना।

उन्होंने विशेष रूप से सफाईकर्मी भाइयों-बहनों की सराहना की, जिन्होंने लगातार दिन-रात मेहनत कर घाटों की स्वच्छता बनाए रखी।
साथ ही उन्होंने मेरठ के जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह, एसएसपी श्री विपिन ताड़ा, और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरव चौधरी सहित प्रशासनिक टीम के सभी अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखी।

दिनेश खटीक ने कहा —

“माँ गंगा की सेवा में जुटे हर सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, अधिकारी और सेवक सच्चे कर्मयोगी हैं।
जब हर कोई एक भावना से जुड़कर काम करता है, तो गंगा माँ स्वयं उस सेवा का आशीर्वाद देती हैं।”

राज्यमंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि —

“योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश के हर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को नई पहचान मिल रही है।
मखदूमपुर मेला, जो पहले अपनी चमक खो रहा था, आज फिर अपनी पुरातन आभा और सनातन संस्कृति के गौरव के साथ जगमगा रहा है।
यह सब मुख्यमंत्री जी की दूरदृष्टि और सनातन संस्कृति के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।”

दिनेश खटीक ने अंत में कहा कि यह मेला प्रशासन और जनता के सामूहिक प्रयासों से एक मिसाल बन गया है।
उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों, सफाई कर्मचारियों, और स्थानीय स्वयंसेवकों को “गंगा माँ के सच्चे सेवक” बताते हुए धन्यवाद दिया।
अंत में उन्होंने माँ गंगा से प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights