गढ़ गंगा मेले में दौरे के दौरान CM योगी की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। रविवार को कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे CM योगी के पास गंगा किनारे पूजा स्थल तक कुछ संदिग्ध व्यक्ति पहुंच गए। इनमें से कुछ लोगों ने खुद को कथित पत्रकार बताकर लाइव कवरेज का हवाला देकर सुरक्षा घेरे में सेंध लगाई। इस घटना से न केवल स्थानीय प्रशासन और पुलिस की नाकामी को उजागर हुई है, बल्कि पूरे प्रदेश में सुरक्षा प्रोटोकाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

CM योगी की सुरक्षा में लापरवाही पर जांच के आदेश
इस घटना की जानकारी होते ही लखनऊ से उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी हो गए। मुख्यमंत्री कार्यालय और DGP मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) से इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
सवाल ये है कि कथित पत्रकारों की पहचान कैसे सत्यापित नहीं हुई और सीएम के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं किया गया? पुलिस प्रशासन की चूक ने पूरे सिस्टम को हिला दिया है।





