Lava Agni 4: देसी स्मार्टफोन ब्रांड Lava भारत में 20 नवंबर 2025 को अपना फ्लैगशिप फोन Lava Agni 4 लॉन्च करने जा रहा है। इस बार कंपनी एक अनोखी सर्विस लेकर आई है—जिसमें आप फोन अपने घर पर इस्तेमाल करके देख सकते हैं, और पसंद आने पर ही खरीद सकते हैं।

Lava Agni 4 के फीचर्स लॉन्च से पहले आए सामने

Lava Agni 4 के स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही सामने आ चुके हैं। फोन में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स:
- MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर
- 8GB RAM
- 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले
- 120Hz का रिफ्रेश रेट
- मेटल यूनिबॉडी फ्रेम और मैट एजी ग्लास बैक
- पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ LED स्ट्रिप
- सेकेंडरी डिस्प्ले नहीं होगा
खरीदने से पहले करें फोन का डेमो—घर बैठे अनुभव करें

लावा भारत में पहली बार ऐसी सुविधा दे रहा है जिसमें ग्राहक अपने घर पर फोन का डेमो ले सकते हैं। इस सर्विस के तहत आप Lava Agni 4 को टेस्ट ड्राइव की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और फैसला ले सकते हैं कि फोन खरीदना है या नहीं।
किन शहरों में उपलब्ध है डेमो सर्विस?
डेमो के लिए कंपनी द्वारा यह सुविधा फिलहाल सिर्फ 3 शहरों में दी जा रही है। शुरुआत में अभी सिर्फ दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के लोग ही इस योजना का लफ उठा सकते हैं।
Lava Agni 4 डेमो के लिए ऐसे बुक करें रजिस्ट्रेशन
फोन का डेमो पाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- बताएं कि आप Lava का सबसे बड़ा फैन क्यों हैं
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, पिन कोड, डेट, टाइम स्लॉट और पूरा पता दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें
इसके बाद Lava की टीम आपके घर पर डेमो लेकर आएगी।
कितनी होगी Lava Agni 4 की कीमत?

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Lava Agni 4 की कीमत ₹23,999 – ₹24,999 के बीच हो सकती है। यह 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की अनुमानित कीमत है। फोन 5 कलर ऑप्शन में आ सकता है: Black, Silver, Dark Grey, Lunar Mist, Phantom Black
दमदार बैटरी और कैमरा
Lava Agni 4 में 7000mAh की पावरफुल बैटरी मिल सकती है।





