Sunday, June 8, 2025

Maa Brahmacharini Puja: नवरात्रि के दूसरे दिन इन मंत्रों से करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा…

Maa Brahmacharini Puja: नवरात्रि के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। कहते हैं कि मां ब्रह्मचारिणी विश्व में ऊर्जा का संचार करती है और उनकी पूजा अर्चना करने से आपके जीवन में सुख शांति आती है।

कल से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि में 9 दिन तक हर दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। पहला दिन जहां मां शैलपुत्री का होता है तो दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी (Brahmacharini Mata) की पूजा अर्चना की जाती है। तो आइए आज हम आपको बता रहे हैं कि शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा किस तरह से करनी चाहिए, उनका मंत्र क्या है।

यह भी पढ़ें-UP Weather News: पश्चिम यूपी के इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी

ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि- (Maa Brahmacharini Puja Vidhi)

आज नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना करने के लिए सबसे पहले आप सुबह मंदिर के पास आसन बिछाएं और बैठकर मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें। अगर आपके पास माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की तस्वीर है तो उन्हें फूल, अक्षत, रोली, चंदन आदि चढ़ाएं और भोग में पंचामृत भी अर्पित करें। पंचामृत अर्पित करते समय 108 बार ऊं ऐं नमः का जाप जरूर करें, इसके साथ ही मां ब्रह्मचारिणी को पान, सुपारी और लौंग का भोग लगाएं। इसके बाद मां ब्रह्मचारिणी की आरती करें और सभी को प्रसाद दें।

मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र- (Maa Brahmacharini Mantra)

या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:..
दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू.देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा..ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...