Saturday, March 21, 2026

Creta और Seltos जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी Maruti की Victoris, मिलीं 30 हजार से ज्यादा बुकिंग…

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नई SUV Victoris को लॉन्च हुए कुछ हफ्ते हुए हैं और अब तक 30,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं, जिनमें से 50% से ज्यादा पेट्रोल वर्जन की बुकिंग हुई है। इस SUV कार को Maruti Arena नेटवर्क के तहत लॉन्च किया गया है ताकि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। माना जा रहा है कि Victoris को Grand Vitara के एक अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है, साथ ही इसमें ऐसे फीचर्स ऐड किए गए हैं जो इसे और भी प्रीमियम और टेक-फ्रेंडली बनाते हैं।

  • Victoris, Maruti Suzuki की ऐसी पहली SUV है जिसमें Level 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) दिया गया है। इस तकनीक के जरिए यह SUV अपने आप ब्रेक, लेन असिस्ट, और ट्रैफिक अलर्ट जैसी स्मार्ट ड्राइविंग सुविधाएं मिलती हैं। इन फीचर के साथ यह SUV न केवल स्मार्ट, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित भी हो गई है। Maruti Suzuki ने स्पष्ट किया है कि Victoris को एक “फ्यूचर-रेडी SUV” के रूप में डिजाइन करके पेश किया गया है, जो सुरक्षा, आराम और टेक्नोलॉजी -तीनों का शानदार गठजोड़ पेश करती है।

पेट्रोल मॉडल्स पर ग्राहकों को ज्यादा भरोसा

  • कंपनी के मुताबिक, अब तक हुई लगभग 30,000 बुकिंग्स में से करीब 53% पेट्रोल और हाइब्रिड वर्जन हैं, जबकि CNG वेरिएंट को भी करीब 11,000 बुकिंग्स मिली हैं। इससे स्पष्ट हुआ है कि ग्राहक अब भी पेट्रोल मॉडल्स को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं, खासकर शहरी यूजर्स और हाईवे ड्राइवर्स के बीच पेट्रोल वर्जन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

पावरट्रेन ऑप्शन्स

  • Maruti Victoris कार में कंपनी ने कुल तीन पावरट्रेन ऑप्शन्स -1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन,1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर पेट्रोल + CNG (अंडरबॉडी टैंक) उपलब्ध कराए हैं। तीनों में इंजन एक ही बेस प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं, लेकिन अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से ट्यून सेट किए गए हैं। स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन को सबसे ज्यादा फ्यूल-एफिशिएंट, और CNG वर्जन सबसे इकोनॉमिकल विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
  • मारुति विक्टोरिस हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हायराइडर, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन आदि कारों को टक्कर देने वाली कारों में शामिल है। यह कुछ हद तक मारुति ग्रैंड विटारा के भी समकक्ष है।

हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को देगी टक्कर

  • यह गाड़ी हुंडई क्रेटा कई प्रीमियम फीचर्स से लैस एक पॉपुलर SUV है। इसमें सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), वेंटिलेटेड और पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं। यह SUV कई इंजन और ट्रांसमिशन जैसे विकल्पों में उपलब्ध है और सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स समेत कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी साथ में दिए गए हैं।
  • यह भी पढ़ें- नई हुंडई वेन्यू लॉन्च, कीमत ₹7.94 लाख से शुरू – 8 वेरिएंट, ADAS और 1.5L डीजल ऑटो का धमाका!

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights