Saturday, March 21, 2026

Mata Vaishno Devi Medical College 50 सीटों में 44 मुस्लिम, हिंदू मात्र 6; मचा बवाल…

Mata Vaishno Devi Medical College: माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन को लेकर बड़ा विवाद। 50 में से 44 मुस्लिम छात्रों को प्रवेश देने पर भड़की VHP, राज्यपाल मनोज सिन्हा को लिखा पत्र। पूरी खबर Bekhabar.in पर।

जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सिलेंस में एडमिशन प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में 50 में से 44 सीटें मुस्लिम छात्रों को दी गई हैं, जबकि सिर्फ 6 सीटें हिन्दू छात्रों को मिली हैं। इस मामले को लेकर कल्कि सनातन समिति ने भी माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया।

राज्यपाल मनोज सिन्हा को लिखा गया पत्र

1 नवंबर को भेजे गए पत्र में VHP महासचिव बजरंग बागड़ा ने लिखा कि मेडिकल कॉलेज के पहले बैच में धर्म के आधार पर असंतुलन देखा गया है। उन्होंने लिखा कि “50 छात्रों में 6 हिंदू और 44 मुस्लिम हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।” VHP ने उपराज्यपाल से इस मामले की गंभीर जांच और कॉलेज की प्रवेश नीति की समीक्षा करने की मांग की है।

फैकल्टी और स्टाफ पर भी सवाल

बजरंग बागड़ा ने यह भी दावा किया कि कॉलेज के नर्सिंग विभाग और फैकल्टी में भी मुस्लिम और ईसाई कर्मचारियों की संख्या अधिक है।
उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधीन आने वाले संस्थानों में धार्मिक भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।

VHP और सनातन समिति का प्रदर्शन

कल्कि सनातन समिति ने श्राइन बोर्ड के खिलाफ कटरा में जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल ने पिछले हफ्ते जम्मू में विरोध जताते हुए मांग की थी कि कॉलेज को “अल्पसंख्यक संस्थान” का दर्जा दिया जाए ताकि हिंदू छात्रों के लिए सीट आरक्षण लागू किया जा सके।

हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी

VHP ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। संगठन ने यह भी कहा कि माता वैष्णो देवी से जुड़ी संस्थाओं में नियुक्ति और प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता और धार्मिक संतुलन आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- Yati Narsinghanand: हापुड़ में बोले यति नरसिंहानंद गिरी — “मंदिर बन रहे हैं, लेकिन सुरक्षित नहीं”

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights