Friday, March 20, 2026

मौलाना का ऐलान हापुड़ जिले में में खोले जायेंगे 120 मदरसे, जानिए पूरा प्लान…

हापुड़: सोमवार को गांव हापुड़ जिले में गांव हिम्मतपुर स्थित मदरसा इस्लामिया तालिमुल कुराना में जमियत उलमा की एक बैठक की हुई। जिसमें दीनी तालीम को बढ़ावा देने समेत जमीयत की स्थानीय इकाइयों के गठन पर जोर दिया गया। और मौलाना शोएब ने पूरे जनपद में 120 मदरसे खोलने का ऐलान किया।

हापुड़ जिले में

हापुड़ जिले में खुलेंगे 120 नए मदरसे

इस बैठक में मुख्य अतिथि जमियत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी और अध्यक्ष दीनी तालीम बोर्ड जमियत उलमा उप्र मौलाना मुफ्ती अफ्फान मनसूरपुरी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान दीनी तालीमी बोर्ड जमियत उलमा हापुड़ मुफ्ती मोहम्मद फराहीम ने बताया कि जनपद हापुड़ अलग अलग हिस्सों में 120 मदरसे खोले जाने की योजना है।

हापुड़ जिले में 16 मकातिब (दीनी मदरसे) स्थापित हैं

बैठक में बताया गया कि हापुड़ जिले में पहले से ही 16 दीनी मदरसे स्थापित हैं जिनमें से 10 गढ़ तहसील और 6 धौलाना तहसील क्षेत्र में हैं। मौलाना अलाउद्दीन ने कहा कि जमीयत की स्थानीय स्तर पर इकाइयां बनाई जानी चाहिएं, जिनका गठन 15 दिनों में किया जाए। वहीं मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि मुस्लमानों को खेती, व्यापार समेत हर तरह से मजबूत होना चाहिए। मौलाना शोएब ने बताया कि 3 महीने में पूरे जनपद में 120 मकातिब स्थापित करेंगे

यह भी पढ़ें- मुज़फ्फरनगर में 10 मुस्लिम परिवारों ने अपनाया सनातन धर्म, अब तक 1,100 लोगों की घर वापसी

Hapur: स्कूल के बच्चों से कलावा खुलवाने वाली शिक्षिका निलंबित…

मुस्लिम बच्चियों को धर्म परिवर्तन से बचाने की शपथ

वहीं अपनी बच्चियों को धर्म परिवर्तन से बचाने के लिए दीनी तालीम से जोड़ना की बात पर विशेष जोर दिया गया।। इस दौरान भारत स्काउट एंड गाइड जंबूरी में भाग लेने वाले मुस्लिम छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर कारी शौकत अली, कारी मोहम्मद आसिम, मौलाना नसीम अहमद, उस्मान, मौलाना मेराज, कारी शफीक हाफिज मोहम्मद हाफिज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हमारे ऑफिसियल ट्विटर हैंडल और Google NEWS पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights