Sunday, March 22, 2026

DJ की धमक से मौलाना बिफरा! निकाह पढ़ने से किया इनकार, बाराती दुल्हन को उठा कर भागे, उसके बाद…

मौलाना ने कहा कि अगर डीजे बजेगा तो हम निकाह नहीं पढ़ेंगे। बाराती बोले DJ तो बजेगा।

शादी में डीजे बजने से मौलाना ने निकाह पढ़ने से किया इनकार। अमेठी में एक मुस्लिम युवक का निकाह पढ़ाने पहुंचे काजी ने शादी समारोह में डीजे बजता देख कड़ी नाराजगी जताई। जिसके बाद काजी ने दूल्हा-दुल्हन का निकाह पढ़ाने से इस तरह के फैशन को इस्लामिक रीति-रिवाज के खिलाफ मानते हुए इनकार कर दिया। उन्होंने यह बताया कि ऐसा करना उनके धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है और इसलिए वह ऐसा निकाह करने के लिए तैयार नहीं हैं। इस घटना के बाद, बारात में सन्नाटा छा गया।

यह भी देखें- Malaika Arora ने खोल दिए बेडरूम के राज, कहा- अर्जुन कपूर ने इस पोजीशन में पूरी रात…

माहौल की नाज़ुकता को महसूस करते हुए, दूल्हे के पिता और उनके बड़े भाई ने भरी बारात में मौलाना से माफी मांगी और भविष्य में ऐसा काम नहीं करने का वादा किया। इसके बावजूद, जब मौलाना निकाह पढ़ने से इनकार कर दिया, तो दूल्हा बिना निकाह के ही दुल्हन को अपने घर ले गया। इस पर मौलाना लड़की के पिता को गांव से बेदखल करने की तैयारी कर रहे हैं।

असल में, अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ गांव में मोहम्मद शरीफ की लड़की की शादी का निर्धारित कार्यक्रम होने वाला था। विवाह की तैयारी बड़ी धूमधाम से हुई थी। दूल्हे के साथ बारात दरवाजे पर पहुंच गई थी। बारात में डीजे बाजा बजा रहा था और निकाह में रोड़ा बन गया था। जब इस बारे में निकाह करने वाले मौलाना को पता चला, तो वह इससे इनकार कर दिया। यह सुनकर बारात में सन्नाटा छा गया। कई प्रयासों के बाद भी, जब मौलाना निकाह की पढ़ाई के लिए तैयार नहीं हुए, तो दूल्हा बिना निकाह के ही दुल्हन को अपने घर ले गया।


चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights