Sunday, March 22, 2026

Meerut crime: मेरठ के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे पर रेप का आरोप, दिल्ली की छात्रा ने सुनाई आपबीती…

Meerut crime: दिल्ली की एक छात्रा को शादी का झाँसा देकर रेप करने के मामले में बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25 अगस्त की रात को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दानिश के मोबाइल की जाँच कर रही है। बताया ये जा रहा है कि, दानिश ने अपने मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया है। दिल्ली की एक छात्रा ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था।

जिसके बाद Meerut के परतापुर थाने की पुलिस रात करीब डेढ़ बजे शाहिद अखलाक के घर पहुँची। घर पर मिले आरोपी दानिश को हिरासत में लेकर परतापुर पुलिस थाने ले आई, जहाँ उससे पूछताछ की गई। आज 26 अगस्त को पुलिस कोर्ट में पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज कराएगी।

Meerut crime :पीडिता ने क्या कहा ?

युवती ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। कुछ दिन पहले उसके इंस्टाग्राम पर दानिश कुरैशी नाम के युवक का मैसेज आया था। उसने पूछा तो युवक ने दानिश अखलाक नाम बताया और तभी से इंस्टाग्राम पर लगातार बातचीत होने लगी और साथ ही फोन पर भी बात होने लगी। युवती को दानिश ने अपने को अविवाहित बताया था।
युवती दानिश की बातों में आ गई और दानिश 20 अगस्त 2023 को मिलने दिल्ली पहुंचा, जहां पर हौज खास रेस्टोरेंट में बैठकर दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान दानिश ने युवती को बताया कि वह मेरठ में अच्छे परिवार से है। उसके पिता शाहिद अखलाक पूर्व सांसद रहे हैं।

Meerut crime: दानिश ने युवती को बुलाया

इसके बाद 22 अगस्त को दानिश ने उसे मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में बुलाया। दोपहर करीब तीन बजे वह दिल्ली से मेरठ के होटल पहुंची। कुछ देर बाद दानिश रूम में आया और बातचीत करने लगा। इसके बाद उसने शराब पीनी शुरू कर दी और बाद में प्रार्थनी के साथ जबरदस्ती करने लगा। और उसके साथ संबंध बनाए।

बताया गया है कि उस दौरान युवक ने वीडियो भी बना लिया। युवती ने आरोप लगाए कि दानिश के फोन की चैटिंग में उसने देखा कि कई हिंदू लड़कियों को ऐसे ही बात करके धोखा दे रहा है। युवती ने दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।यह भी कहा जा रहा है कि यह होटल दानिश का ही है। इसके कारण छात्रा से पहचान पत्र होटल में नहीं ली गई थी।

पूर्व सांसद के प्रतिनिधि का बयान

रेप के मामले में पूर्व Meerut सांसद शाहिद अखलाक के प्रतिनिधि ने मामले को झूठा बताया। प्रतिनिधि द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि दानिश को युवती ने ही फँसाया है। उसने इसे हनीट्रैप का मामला बताया। प्रतिनिधि ने कहा कि इस साजिश को रचने में सांसद का ही कोई करीबी है।

यह भी पढ़ें- गुंडागर्दी: बर्गर के ऑर्डर में देरी पर पूर्व सांसद के बेटे ने तानी रिवॉल्वर, सहमे लोग, CCTV से सामने आएगा सच

Amroha: 74 लाख रुपये में बेची थी जमीन, 50 लाख ले उडे बदमाश…

ट्विटर पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights