Sunday, March 22, 2026

यूपी में SIR: मेरठ में 5 लाख से अधिक संदिग्ध वोटरों के नाम काटने की तैयारी तेज…

यूपी में SIR: यूपी के मेरठ जिले में चुनाव आयोग की सख्त निगरानी के बीच अब वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण प्रक्रिया बड़े स्तर पर शुरू हो गई है। सात विधानसभा सीटों के पांच लाख से अधिक मतदाताओं की जानकारी एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के दौरान संदिग्ध पाई गई है। प्रशासन की ओर से यह संकेत दिए गए हैं कि ऐसे सभी वोटरों को नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद उन्हें अपनी पहचान और पते से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे, यदि वे सभी ऐसा नहीं कर पाए तो उनके नाम स्थायी रूप से वोटर लिस्‍ट से काट दिए जायेंगे।


कैंट और सरधना की हालत चिंताजनक

मेरठ से चौंकाने वाली खबर यह है कि करीब 33 हजार मतदाताओं के घर SIR फॉर्म तो पहुंचा, लेकिन उन्होंने फार्म वापस जमा नहीं किया। यह भी मतदाता सूची में नाम कटने का बड़ा कारण माना जा रहा है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र कैंट विधानसभा है, जहां लगभग 1.20 लाख नाम कटने के कगार पर हैं, जबकि सरधना क्षेत्र में 82 हजार से अधिक वोटरों के नाम पर संकट मंडरा रहा है।


16 दिसंबर को प्रकाशित होगा वोटर लिस्‍ट का ड्राफ्ट

निर्वाचन आयोग के अनुसार 16 दिसंबर को SIR पूर्ण होने के बाद वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद 15 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, 16 दिसंबर से 7 फरवरी 2026 के बीच बड़े पैमाने पर नोटिस भेजने की प्रक्रिया होगी। यह नोटिस अपनी जानकारी देने का अंतिम अवसर होगा।

यह भी पढ़ें- Voter List 2003 PDF: 2003 की मतदाता सूची देखना अब हुआ और आसान…

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights