Meerut Toll Free:भकियू, मेरठ: मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर किसानों और टोल कर्मियों के बीच विवाद तेज़ी से बढ़ रहा है। टोल प्लाजा पर दूसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। भाकियू कार्यकर्ता आसपास के पांच गांवों के लोगों के वाहनों को टोल में छूट देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
Meerut Toll Free
कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए लगभग तीन घंटे तक टोल फ्री करवाया। टोल प्लाजा पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने खाने-पीने के बंदोबस्त के लिए भट्टी भी स्थापित कर दी थी। बताया गया कि कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर भट्टी स्थापित करके टोल प्लाजा में खान-पान की व्यवस्था की गई है।
बड़ी खबर- शामली के किसानों पर भारी जुर्माना! पराली जलाने पर सूचना भेज रहा सेटेलाइट, मचा हड़कंप
इस बारे में भारतीय किसान यूनियन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, मनोज त्यागी ने बताया कि टोल शुल्क में छूट की मांगों को पूरा करने तक क्षेत्र के लोग शांतिपूर्वक धरना देने का आंदोलन जारी रखेंगे।
वीडियो यहाँ देखें-
https://www.facebook.com/BekhabarDotIN/videos/1080240949657298





