Sunday, June 8, 2025

बहादुरगढ़ में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर हुई बैठक, उठाई कानून बनाने की मांग…

बहादुरगढ़: गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के कस्वा बहादुरगढ़ के सेहल चौराहा स्थित शांतिनिकेतन शैक्षिक संस्थान में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बैठक हुई जिसमें बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण को लेकर विचार मंथन करके आगामी योजना तैयार की गई। बैठक में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें-गढ़मुक्तेश्वर विधायक ने किया मेला मार्ग का निरीक्षण…

बता दें कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन लंबे समय से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कार्य कर रहा है। बढ़ती जनसंख्या देश के लिए कितनी खतरनाक है, जनसंख्या बढ़ने से भविष्य में क्या क्या नुकसान होंगे, जनसंख्या पर नियंत्रण क्यों जरूरी है? इन सब बातों को लेकर फाउंडेशन के कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं साथ ही इन कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के सहयोग से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग पर सहमति के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चल रहा है।

बहादुरगढ़ में आयोजित हुई बैठक में बहादुरगढ़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग सम्मिलित हुए और आगामी तय कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। और क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बस द्वारा दिल्ली ले जाने की योजना बनाई। इस मौके पर महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल, , जिला अध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री राहुल उपाध्याय, पवन हूंण (किसान यूनियन) व महेश आर्य मौजूद रहे।

29 अक्टूबर को दिल्ली में देंगे धरना

बैठक में जानकारी देते हुए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर अधिक से अधिक लोगों के साथ दिल्ली में धरना देंगे। जिसके लिए बैठक में आए लोगों से दिल्ली चलने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री को देंगे देशभर के हस्ताक्षर

फाउंडेशन द्वारा लंबे समय से गांव गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों से हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। यह अभियान अब और भी तेज किया जायेगा। और देशभर से अधिक से अधिक हस्ताक्षर कराकर प्रधानमंत्री कार्यालय भेजें जायेंगे। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने हेतु शुक्रवार, 29 अक्टूबर प्रातः 8 बजे गाजियाबाद-दिल्ली बार्डर से प्रधानमंत्री कार्यालय की और कूच करेंगे।

राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि कानून को लेकर सहमति ना बनने की स्थिति में हमारे साथ शहीद भगतसिंह सेना, हिन्दू रक्षा दल, सेव इंडिया फाउन्डेशन, देव सेना और कोदण्ड पिनाक सारंग सेना सहित सैकड़ों अन्य सनातनी संगठनों के कार्यकर्ताओं और कानून समर्थकों का 29 अक्टूबर 2023 से ही अनिश्चितकालीन धरना प्रारम्भ हो जाएगा। अन्य राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के दूर-दराज के जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण 28 अक्टूबर 2023 प्रातः से ही बार्डर के निकट प्रस्तावित संगठन के अस्थाई कैम्प पर रहेगा।

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...