Sunday, June 8, 2025

Gurmeet Meet Hayer Wedding: मेरठ के दामाद बने पंजाब सरकार के मंत्री गुरमीत हेयर, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें!

Gurmeet Meet Hayer Wedding: पंजाब के खेल, सिंचाई और खनन विभाग के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज नयागांव के एक निजी रिजॉर्ट में मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। मंत्री की शादी के इस मौके पर इलाके की सड़कों की मरम्मत कार्य भी आनन्दित तरीके से किया गया। सड़कों की सफाई के लिए स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय रूप से जुटा रहा।

Meerut Pollution: मेरठ समेत आसपास के जिलों की हवा हुई खतरनाक, अब तो बरतें एहतिहात

पंजाब सरकार में मंत्री हैं Gurmeet Meet Hayer Wedding

आपको बता दें कि पंजाब सरकार में मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन और यूपी के जनपद मेरठ की बेटी डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम (हरियाणा) में एक रेडियोलॉजिस्ट हैं। वहीं, मंत्री गुरमीत सिंह पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक चुनकर मौजूदा भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं डॉ गुरवीन के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा मेरठ गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। गुरमीत और गुरवीन दोनों को रिश्ता एक महीने पहले हुआ था। तब रोका की रस्म हुई थी।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...