Tuesday, July 29, 2025

सर्वे के अनुसार! 2024 में भी बनेगी मोदी सरकार…

Loksabha Election Survey: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक सर्वे में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 51 प्रतिशत वोट हासिल हो सकते हैं, जबकि समाजवादी पार्टी को 25 प्रतिशत, बसपा को 11 फीसदी, कांग्रेस को चार फीसदी वोट मिल सकता है। सर्वे में यह स्पष्ट हो गया है कि देश में 2024 में भी बनेगी मोदी सरकार।

यह भी पढ़ें-इजरायल-हमास युद्ध को लेकर CM योगी का सख्त आदेश, भारत के स्टैंड के खिलाफ बोला तो खैर नहीं…

अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने की संभावना है। हाल ही के सबसे ताजा एक ओपिनियन पोल में यह सामने आया है। भले ही कुछ प्रदेशों में 2019 की तुलना में NDA को नुकसान हो रहा हो, लेकिन यूपी में भाजपा का जलवा कायम है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के सहारे बीजेपी यूपी की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 71 पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि NDA को कुल मिलाकर 73 सीटें मिल सकती हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस की स्थिति बहुत ही नाजुक रहने की उम्मीद है। सर्वे में अखिलेश यादव का जलवा भी चलता हुआ नहीं दिख रहा है।

सीटों की बात करें तो भाजपा को 71, SP को चार, कांग्रेस और अपना दल को दो-दो और RLD को एक सीट मिल सकती है। वहीं, मायावती की BSP का खाता तक नहीं खुलेगा। इसके अलावा, वेस्ट यूपी की खासतौर पर बात करें तो यहां की आठ सीटों में से BJP को सात और एक सीट RLD को जा सकती है।

देशभर में कितनी सीटें जीत सकती है बीजेपी?

‘इंडिया टीवी’ और ‘सीएनएक्स’ के चुनावी सर्वे में फिर से एनडीए सरकार आने की संभावना है। सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 315 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया अलायंस के खाते में 172 सीटें आ सकती हैं। अन्य की बात करें तो 56 सीटें जीत सकते हैं। वहीं, पार्टीवाइज बात करें तो देशभर में बीजेपी कुल 293 सीटें जीत सकती हैं। वहीं, 2019 की तुलना में इस बार कांग्रेस को कुछ सीटों का फायदा होने की उम्मीद है। 2024 में कांग्रेस को 70 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा, AAP भी इस बार 6 सीटें जीत सकती है।

ये काम भी जरूरी है

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...