Modi No. 1 in followers growth on X (Twitter): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X (Twitter) पर अमेरिकी पॉप रिहाना और जस्टिन बीबर को पछाड़ते हुए X पर पांचवें सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले अकाउंट का स्थान हासिल किया है। यह जानकारी स्टैटिस्टा (Statista) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर आधारित है।
अक्टूबर 2025 तक, प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के कुल 108.6 मिलियन (करीब 10.86 करोड़) फॉलोअर्स हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी से थोड़ा आगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं, जिनके 110 मिलियन (करीब 11 करोड़) फॉलोअर्स हैं। पहले स्थान पर एलन मस्क हैं, जिनके 228.5 मिलियन (22.85 करोड़) फॉलोअर्स हैं।
X (Twitter) पर दुनिया के टॉप 10 अकाउंट्स
- एलन मस्क (Elon Musk) – 228.5 मिलियन (22.85 करोड़)
- बराक ओबामा (Barack Obama) – 129 मिलियन (12.9 करोड़)
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) – 114.2 मिलियन (11.42 करोड़)
- डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) – 110 मिलियन (11 करोड़)
- नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) – 108.6 मिलियन (10.86 करोड़)
- रिहाना (Rihanna) – 105.8 मिलियन (10.58 करोड़)
- जस्टिन बीबर (Justin Bieber) – 105.7 मिलियन (10.57 करोड़)
- कैटी पेरी (Katy Perry) – 101.3 मिलियन (10.13 करोड़)
- टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) – 92.1 मिलियन (9.21 करोड़)
- नासा (NASA) – 88.1 मिलियन (8.81 करोड़)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स में पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। 2024 में उन्होंने X (Twitter) पर फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन (10 करोड़) पार करके एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। यह साल 2021 की तुलना में करीब 30 मिलियन (3 करोड़) की बढ़ोतरी मानी गई थी। साथ ही यह बढ़ोतरी 2025 में भी जारी रही, X (Twitter) पर फॉलोअर्स ग्रोथ में मोदी नंबर 1 पर रहे। इसके बाद उन्होंने लाखों नए फॉलोअर्स प्राप्त करने के बाद जस्टिन बीबर व रिहाना दोनों को पीछे छोड़ दिया।





