Money Tree:: आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे पेड़ की जो इतना बहुमूल्य है कि एक पेड़ से ही आप करोड़पति बन सकते हैं। उस पेड़ का नाम अफ्रीकन ब्लैकवुड (African Blackwood Tree) है यह पेड़ अफ़्रीका के सूखे क्षेत्रों में पाया जाता है, इस पेड़ की एक किलों लकड़ी की कीमत लगभग 7 लाख रुपए है, जिस प्रकार चंदन की लकड़ी फायदेमंद होती है, उसी तरह अफ्रीकन ब्लैकवुड(Money Tree) का पेड़ भी कहीं ज्यादा फायदेमंद है।
खबर में पढ़ें…

फायदेमंद होने की वजह से ही इसकी कीमत इतनी ज्यादा है, इसका पेड़ बहुत ज्यादा बड़ा नहीं होता है, इसके एक पेड़ में लगभग 1 से 5 क्विटंल के आसपास ही बजन होता है इस दावे के हिसाब से देखा जाए तो एक पेड़ की कीमत 7 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है,यानी एक ही Money Tree बेचकर आप भी करोड़पति बन सकते हैं।
Money Tree: इसकी लकड़ी से क्या क्या बनता है ?
इस लकड़ी से शहनाई, बांसुरी और गिटार जैसे संगीत वाद्ययंत्र जैसे कई उपयोगी यंत्र बनाये जाते हैं,इसके साथ ही इस लकड़ी का उपयोग फर्नीचर बनाने में भी किया जाता है, लेकिन इस लकड़ी से बना फर्नीचर इतना महंगा होता है, इसे कुछ विशेष लोग ही खरीदते हैं, आम आदमी के लिए खरीद पाना यह बेहद मुश्किल है।
Money Tree की चोरी का खतरा रहता है
इसके फायदेमंद होने की वजह चंदन की तरह ही इसकी बहुत सारी खासियत भी हैं, इस पेड़ को पूर्ण रूप से तैयार होने में लगभग 60 वर्ष का समय लगता है, Money Tree पर तस्करों की हमेशा नजर रहती है परिपक्व होने से पहले ही वे इसे बाजार में बेच देते हैं, पेड़ की इतनी जल्दबाजी में कटाई से उसकी आबादी कम हो गई है और उसका उपयोगी मूल्य और भी बढ़ गया है।तंजानिया जैसे देश में यह स्थिति है कि अफ्रीकी ब्लैकवुड्स की सुरक्षा में युवा वैज्ञानिक सशस्त्र लगे हैं , इनकी सिक्योरिटी पर लगले वाली कीमत बहुत ज्यादा होने के कारण लोग इसे अब उगा नही रहे हैं
भारत में क्या है स्थिति
अब सवाल यह उठता है कि इसे भारत में कैसे रखा जा सकता है, तो हां, भारत में इसे उत्तर भारतीय रोज़वुड के नाम से जाना जाता है, हालाँकि, इसे तैयार करने में बहुत ज्यादा समय लगने के कारण इसे कोई उगाना नहीं चाहता है।
यह भी पढ़ें- Vadoma Tribe: चेहरे से इंसान लेकिन पैर हैं शुतुरमुर्ग जैसे, अजीबोगरीब है इनकी कहानी…